फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lord Parshuram's procession taken out in Bilari

Moradabad News: बिलारी में निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's procession taken out in Bilari
बिलारी। ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार शाम नगर में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर पौड़ाखेड़ा पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित प्राचीन गंवादेवत मंदिर से हुई। ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, आचार्य ब्रह्मचारी पांडेय, पालिका सभासद आशीष शंकर पांडेय, पालिका सभासद अभिषेक पांडेय, निखिल पांडेय, अखिलेश पांडये, कार्तिक पांडेय, अभिलाष गौड़, प्रेम वीर शर्मा, रामाधार शर्मा, राहुल सांवरा, मोहित शर्मा, मानू अग्रवाल, पंकज चौहान, विकास गुप्ता, मोहित शर्मा आदि ने शोभायात्रा शुरू कराई। शोभायात्रा नगर के रायसत्ती मंदिर पर पहुंचने पर शोभायात्रा में अन्य झांकियां भी शामिल हु़ईं। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की मूर्ति वाली झांकी के आगे खड़े होकर आरती की और एक-दूसरे को तिलक किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में पूर्व एमएलसी और भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी भी कई भाजपा पदाधिकारियों के साथ शामिल होने पहुंचे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, हनुमान जी, दुर्गा माता, खाटू श्याम, नौका विहार, माता काली आदि की झांकी शामिल रहीं। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के नाम के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा नगर में निर्धारित मार्गों पर होती हुई देर शाम नगर में शाहबाद रोड स्थित मंदिर पौड़ाखेड़ा पर पहुंची। वहीं सभा में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से बताया। ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास शर्मा तथा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों ने शोभायात्रा में शामिल रहीं झांकियों के कलाकारों को सम्मानित किया। शोभायात्रा निकलने के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-17,18,19,20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed