फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha Elections 2024 Leaders give statement from Moradabad which were widely discussed across country

UP: पीएम मोदी से लेकर मुलायम सिंह यादव तक... वो बयान जिनसे किसी को मिली सत्ता, तो कोई गवां बैठा प्रतिष्ठा

Fri, 22 Mar 2024 05:12 PM IST
शाहरुख खान जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Mar 2024 05:12 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दौरान मुरादाबाद की धरती से नेताओं ने दिए गए बयान देशभर की सुर्खियां बने थे। पीएम नरेंद्र मोदी, मुलायम सिंह यादव, आजम खां, एसटी हसन और रीता बहुगुणा जोशी के बयानों पर भी खूब सियासत हुई।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Leaders give statement from Moradabad which were widely discussed across country
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव अपने पूरे रंग में आ चुका है। पिछले चुनाव के वक्त नेताओं के बयान और भाषणों पर पहले भी खूब चर्चाएं हुईं। मुरादाबाद की धरती से भी खूब बयान और भाषण दिए गए हैं। जिसकी चर्चा देश भर में हुई। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मुरादाबाद में एक जनसभा के दौरान कहा कि मैं फकीर हूं झोला उठाकर चला जाऊंगा। इतना ही नहीं मुलायम सिंह ने लड़के हैं गलती हो जाती है वाला बयान भी मुरादाबाद में ही दिया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा से सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपित्तजनक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर प्रदेश भर में खूब हंगामा और बवाल हुआ था। अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर सपा सासंद डॉ. एसटी हसन ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम तो फकीर हैं झोला उठाकर चल देंगे
मुरादाबाद। आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी का कड़ा फैसला करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिसंबर 2016 को मुरादाबाद में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। कुछ वक्त बाद यूपी के विधानसभा चुनाव होने थे। उन्होंने मंच से से कहा था हमेशा राशन की लाइनों में लगे हो, जगह - जगह कतारें लगाई हैं, बस एक आखिरी बार इन कतारों को और झेल लो। इसके बाद देश बदल जाएगा। इसी बीच उन्होंने कहा था कि मैं तो फकीर हूं, झोला उठाकर चल दूंगा। पीएम नरेंद्र मोदी यह बयान खूब चर्चित हुआ था। खासकर पाकिस्तानी मीडिया में मोदी के इस डायलॉग को खूब दिखाया गया था।

मुलायम सिंह कहा था, लड़के हैं गलती हो जाती है
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 10 अप्रैल 2014 को मुरादाबाद में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, लड़कियां पहले दोस्ती करती हैं। लड़के-लड़की में मतभेद हो जाता है। मतभेद होने के बाद उसे दुष्कर्म का नाम दे देती हैं। लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। क्या दुष्कर्म के केस में फांसी दी जाएगी। उनके इस बयान का देश भर में खूब विरोध हुआ था। जबकि कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन भी किया था।

रीता बहुगुणा जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर दिया था बयान, प्रदेश भर में हुआ था बवाल
कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी 15 जुलाई 2009 में मुरादाबाद आई थीं। नया मुरादाबाद स्थित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपित्तजनक टिप्पणी की थी। उस वक्त मायावती प्रदेश की मुख्य मंत्री थीं। रीता बहुगुणा जोशी बयान देकर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई थीं। बयान मीडिया की सुर्खियां बनीं तो पुलिस हरकत में आई और रीता बहुगुणा जोशी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा इस बयान को लेकर प्रदेश भर में बवाल हुआ था। लखनऊ में रीता बहुगुणा जोशी के आवास में आग लगा दी गई थी।

जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
सपा नेता आजम खां ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर में एक जनसभा में पूर्व सांसद और भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। चुनाव के बाद मुरादाबाद में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सपा की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि इस समारोह में रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपित्तजनक टिप्पणी की गई थी।

आजम खां ने कहा था कलक्टर-पलक्टर से मत डरियो
2019 में सपा और बसपा ने गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा था। रामपुर सीट सपा के खाते में आई थी और सपा ने आजम खां को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां ने एक सभा में लोगों से कहा था कि सब डटे रहो, कलक्टर-पलेक्टर से मत डरियो, ये हैं तनखैया.. हम इनसे नहीं डरते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed