{"_id":"572054bb4f1c1b0a61a919dd","slug":"life-time-insurence-in-12-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह रुपये में कराएं दो लाख का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह रुपये में कराएं दो लाख का बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट अाफिससि
डाक विभाग अपने ग्राहकों के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना लाया है। डाकघर के खाताधारक महज बारह रुपये में दो लाख का बीमा करा सकते है। ये बीमा सालभर के लिए है। अगर बीमाधारक की किसी हादसे में जान जाती है तो परिजनों को दो लाख रुपये मिलेेंगे। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में साढ़े तीन सौ रुपये में ग्राहकों का दो लाख का बीमा होगा।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ डाकघर के बचत खाताधारकों को मिलेगा। 18 से 70 साल तक की आयु वाले बचत खाताधारक बारह रुपये में सालभर के लिए दो लाख का बीमा करा सकते हैं। बीमा की राशि दुर्घटना में जान गंवाने या फिर स्थाई रूप से विकलांग होने पर मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकाें के लिए दूसरी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना है। इस योजना में डाकघर का बचत खाताधारकों का 350 रुपये में सालभर के लिए दो लाख का बीमा होगा।
इसके तहत अगर किसी बीमा धारक की किसी बीमारी से मौत होती है तो परिजनों को दो लाख रुपये मिलेगा। डाक विभाग डिप्टी एसएसपी केएस यादव ने बताया कि डाकघर के बचत खाताधारक दोनों योजना का लाभ उठा सकते हैं। नए खाताधारकों भी इस योजना से जुड़ सकते हैं।