फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   life imprisonment for murder

पीतल कारीगर की हत्या में दोषी को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment for murder
life imprisonment for murder
मुरादाबाद। नागफनी के पांच साल पुराने इमरान हत्याकांड में एडीजे (दस) इंतेखाब आलम की अदालत ने मुलजिम
विज्ञापन

अरशद उर्फ असद उल्ला को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि 55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
एडीजीसी नाहर सिंह त्यागी ने बताया कि 27 जून 2014 को भट्ठी पर पीतल गलाने का कार्य करने वाले इमरान की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इमरान के भाई गु़फरान ने अरशद उर्फ असद उल्ला और शहजाद उर्फ जोकर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। घटना के समय इमरान नागफनी के मोहल्ला न्यायरियान से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां आरोपी पहुंच गए। उन्होंने इमरान से दूसरी जगह कार्य करने का दबाव बनाया था, लेकिन इमरान ने उनकी बात मानने इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर इमरान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इस केस की सुनवाई एडीजे दस इंतेखाब आलम की अदालत में चली। जिसमें सरकार की ओर से नाहर सिंह त्यागी ने पक्ष रखा और मुलजिमों को कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दीं। इस मामले में दस लोगों की गवाही हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों का अध्ययन करने के बाद मुलजिम अरशद उर्फ असद उल्ला को दोषी करार दिया, जबकि पुख्ता सबूत न मिलने पर शहजाद उर्फ जोकर को रिहा कर दिया गया है। दोषी अरशद पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अथदंड की धनराशि केस के वादी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed