फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard to be declared a man-eater; shoot order likely soon: Sushant

तेंदुए को आदमखोर घोषित कर शीघ्र होगा शूट का आदेश : सुशांत

Fri, 04 Sep 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Leopard to be declared a man-eater; shoot order likely soon: Sushant
ठाकुरद्वारा। भाजपा विधायक सुशांत सिंह बृहस्पतिवार को गांव बहापुर बलिया पहुंचे। उन्होंने गांव में ग्रामीणों के साथ पंचायत घर में समस्याएं सुनीं। तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाले जगराज सैनी और ब्राह्मो देवी के परिजनों को शासन की मदद के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक भी दिए। वन विभाग की ओर से भी 20 सोलर लाइटें गांव को दिलवाने की घोषणा कराई। विधायक ने पंचायत में कहा कि तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की जिला मुख्यालय से भेजी गई रिपोर्ट में कुछ कमियां थीं। इसका पता उन्हें लखनऊ में संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने पर चला। उन्होंने बताया कि तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे शूट करने के आदेश की कार्रवाई तेजी से चल रही है। शीघ्र उसे शूट करने का आदेश जारी हो जाएगा। इस प्रक्रिया के अंतर्गत तेंदुए के संभावित एंट्री पॉइंट पर 40 ट्रैप कैमरे और लगाए जाएंगे। ताकि शूट करने के दौरान उसकी आदमखोर की पहचान रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में श्मशान की समस्या को भी उठाया। इस पर विधायक ने डीएम से वार्ता कर गांव में शीघ्र श्मशान बनवाने का अनुरोध किया। विधायक ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराने का आश्वासन दिया। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए। इस दौरान वन विभाग के कंजरवेटर, डीएफओ, एसडीएम वेद प्रकाश पांडे, सीओ आशीष प्रताप सिंह, बीडीओ उमाकांत मुद्गल, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, ब्लाॅक प्रमुख के पति डॉ वीर सिंह सैनी, नवीन कुमार शर्मा, डॉ आफताब हाशमी, शेरपुर बहलीन के प्रधान प्रशासक मनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed