फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lekhpals wore black armbands and staged a protest during the police station's grievance redressal day.

Moradabad News: लेखपालों ने बांधी काली पट्टी, थाना समाधान दिवस में किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals wore black armbands and staged a protest during the police station's grievance redressal day.
ठकुरद्वारा। भत्तों में वृद्धि, पद को टेक्निकल घोषित करने समेत आठ सूत्री मांगों पर शनिवार को लेखपालों ने थाना समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर इस प्रदर्शन के दौरान सभी बाहों पर काली पट्टी बांधे हुए थे।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष मनोज कुमार और नौशाद अली ने कहा कि काफी समय से लेखपाल अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को भी एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन भेजा था। इसके बाद भी अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रांतीय संगठन के निर्देश पर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में सभी लखपालों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया है। काली पट्टी बांधकर ही समाधान दिवस में शामिल हुए। उनके भत्तों में बढ़ोतरी और उन्हें टेक्निकल पद की श्रेणी में लाने जैसी मांगें प्रमुख हैं। इस दौरान शाने आलम, पूजा शर्मा समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
श्मशान से अवैध कब्जा हटाने की मांग
ठाकुरद्वारा। कोतवाली में शनिवार के थाना समाधान दिवस में गांव रामूवाला शेखू के ग्रामीणों ने श्मशान की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की। कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में इस बार सिर्फ यही एक समस्या आई। गांव रामूवाला शेखू के ग्रामीण चंद्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, चरन सिंह, निपेंद्र सिंह आदि ने शिकायती पत्र देकर गांव की श्मशान भूमि की पैमाइश की मांग की है। कब्जा हटवाकर राजस्व अभिलेखों के अनुसार रकबे को पूरा करने पर जोर दिया है।
इस बार समाधान दिवस में प्रशासन या राजस्व विभाग का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। संवाद
00
फोटो 3,4
मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग, ज्ञापन दिया
ठाकुरद्वारा। वामपंथी सगठनों ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया। इस मांग पर आधारित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलजार को दिया है।
प्रदर्शनकारी सुबह पुराने एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील में पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि राजनीतिक साजिश के तहत एसआईआर के नाम पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को भंग किया जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार कार्रवाई के बजाय मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग करने वालों का दिल्ली पुलिस से उत्पीड़न करवा रही है। इस दौरान पुलिस उत्पीड़न रोकने की भी मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में किसान सभा, किसान मजदूर यूनियन, खेतिहर मजदूर यूनियन, किसान मजदूर सभा के सईद सिद्दीकी, शाकिर हुसैन, प्रीतम सिंह, करन सिंह, वीर सिंह, तिरमल सिंह, जसवंत सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे। संवाद
00
फोटो 5
ठाकुरद्वारा से दिल्ली जाने की कोशिश वाले हाउस अरेस्ट
ठकुरद्वारा। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में जाने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इनमें अधिकांश लोग सांसद रुचिवीरा समर्थित थे। शरीफनगर निवासी मोहम्मद तोहिद ने बताया कि उनका दिल्ली के प्रदर्शन में जाना तय हुआ था। इससे पहले ही रात में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इसी तरह कुछ अन्य के साथ हुआ। शनिवार सुबह पुलिस फिर उनके घर पर आ गई और दिल्ली जाने से रोक दिया। संवाद
00
ठाकुरद्वारा के नए एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा ने संभाला कार्यभार
ठाकुरद्वारा। नए एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा ने शनिवार को ठाकुरद्वारा पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह अभी तक मुरादाबाद में एसीएम द्वितीय के पद पर तैनात थे। डीएम ने उन्हें यहां स्थानांतरित कर अब तक इस पर कार्यरत एसडीएम वेद प्रकाश पांडे को एसडीएम न्यायिक बिलारी के पद पर भेजा है। संवाद

00
अवैध खनन में दो डंपर सीज
ठाकुरद्वारा। नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने उत्तराखंड से आ रहे खनन से जुड़े वाहनों की चेकिंग की। शुक्रवार देर रात इस चेकिंग के दौरान एक डंपर तिकोनिया पर और दूसरा जसपुर मार्ग पर गांव फैजुल्लागंज के पास पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों डंपर उत्तराखंड की नदी से रेत खनन कर ला रहे थे। चालक खनन के वैध कागज नहीं दिखा सके। लिहाजा दोनों डंपर सीज कर दिए। संवाद
000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed