फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kotedar sought help from ADG, said - save wife from honor killing

कोटेदार ने मांगी एडीजी से मदद, बोला-पत्नी को ऑनर क्लिंग से बचा लीजिये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kotedar sought help from ADG, said - save wife from honor killing
मुरादाबाद। युवती को लेकर फरार हुए राशन डीलर ने एडीजी से मदद मांगी है। राशन डीलर ने युवती को अपनी पत्नी बताया है। हालांकि पुलिस ने कुछ दिनों पहले युवती को बरामद कर लिया था। लेकिन कोर्ट में पेश करने की बजाय उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था। राशन डीलर ने पुलिस ने मांग की है कि वह युवती को कोर्ट में पेश कर उसके बयान कराएं। उसने युवती की ऑनर किलिंग किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

सोनकपुर देहात ग्राम पंचायत का राशन डीलर एक जुलाई को गांव की ही एक युवती के साथ फरार हो गया था। युवती के परिवार वालों ने कोटेदार पर जबरन शादी के इरादे से उसे अगवा करने की रिपोर्ट भी आरोपी कोटेदार व उसके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मझोला थाने में तीन जुलाई को दर्ज कराई है। एक सप्ताह पहले पुलिस को युवती मिल गई थी। लेकिन पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बजाय परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया था। लेकिन आरोपी कोटेदार अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। वह विभिन्न तरीकों से पुलिस को सूचना देकर युवती को अपनी पत्नी बताते हुए उसे परिजनों के पास से हटा कर कोर्ट में पेश करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने की जानकारी के बाद डीलर आठ जुलाई को पुलिस को सूचना दी। बताया कि युवती बालिग है। अपनी मर्जी से उसके साथ गई है और दोनों का निकाह भी हो चुका है। एक सप्ताह पहले युवती पुलिस को मिल गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बजाय परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया था। थाना पुलिस युवती को जब एक सप्ताह बाद भी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं कर सकी तो आरोपी डीलर ने 14 जुलाई को मुरादाबाद पुलिस, यूपी पुलिस और एडीजी बरेली के ट्विटर हैंडल पर सूचना देकर मदद की गुहार की। साथ ही एसएसपी मुरादाबाद और एडीजी बरेली के व्हाट्सएप पर भी इस आशय की सूचना दी। इसके बाद भी जब पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश नहीं किया तो उसने 15 जुलाई को पुलिस के इन आला अधिकारियों को ट्वीट कर युवती अपनी पत्नी बताते हुए उसको युवती के परिवार वालों से ऑनर किलिंग का खतरा बताते हुए उसे बचाने की गुहार की। लेकिन इसके बाद भी पुलिस अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed