फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Widow climbs 100 foot high water tank amid family dispute

100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी विधवा: संपत्ति विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, ननदों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगानी चाही

Sat, 29 Aug 2026 10:17 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 29 Aug 2026 10:17 PM IST
सार

संपत्ति विवाद में विधवा सरोज 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी। पुलिस ने उसे सुरक्षित उतारा। ननदों ने भाभी पर उत्पीड़न का आरोप लगा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोका।

विज्ञापन
Widow climbs 100 foot high water tank amid family dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

कैसरा गांव में शनिवार को संपत्ति विवाद को लेकर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया, जब पति की मौत के बाद ससुरालियों पर हक मारने का आरोप लगाते हुए विधवा करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने अपना हक नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। इसी दौरान उसकी दो ननदों ने भाभी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए टंकी के पास अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके हाथ से माचिस छीन ली। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान मदन भारती के बेटे नितिन की पिछले साल दीपावली के दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सरोज गांव में ही रह रही है। शनिवार दोपहर सरोज पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसका आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग उसका ट्रैक्टर और चार लाख रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समझाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और उसे नीचे उतार लिया। इसी दौरान सरोज की ननद प्रीति और सीमा भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों ने सरोज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। 

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस सरोज, प्रीति और सीमा को थाने ले आई। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल और नगर पालिका सभासद थाने पहुंच गए। सभासदों ने सीमा को हिरासत में लेने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति गंभीर होने पर एसपी, एएसपी और सीओ हसनपुर-धनौरा के अलावा थाना गजरौला व बछरायूं की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सरोज की ननद सीमा नगर पालिका धनौरा की नामित सदस्य है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Widow climbs 100 foot high water tank.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed