{"_id":"6a9c84ebd3e3d419a109adf9","slug":"kosi-water-level-begins-to-recede-problem-persists-in-raniyather-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-986453-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोसी का घटने लगा जलस्तर, रनियाठेर में समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोसी का घटने लगा जलस्तर, रनियाठेर में समस्या बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे। कोसी नदी का पानी लगातार घट रहा लेकिन रनियाठेर में सड़क पर पानी भरा हुआ है। जिससे दो गांवों के आवागमन चाैथे दिन भी प्रभावित रहा।
कोसी नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। इससे जैतपुर विसाहट,गनेशघाट, सहेरिया, हीरापुर, चकलालपुर की सड़कों से पानी उतर गया है। यहां आवाजाही शुरू हो गई है। रनियाठेर में निर्माणाधीन पुलिया के पास सड़क पर करीब दो फीट पानी भरा होने से गदईखेड़ा, हरपालनगर के लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही। हालांकि इन गांवों के लिए नाव चल रही है। रनियाठेर के देशपाल सिंह, सतेंद्र सिंह ने बताया कि पानी घटने बाद कई गांव का पानी यहां आकर ठहर जाता है।
भाकियू टिकैत गुट के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी के किनारे चककोहन कूं, रजौडा कन्नरदेव, हिरनखेड़ा, जैतपुर विसाहट मिलक, विसाहट सहेरिया, रनियाठेर, गदईखेडा लालपुर तितरी आदि गांवों के खेतों में पानी भरने से धान और हरे चारा बर्बाद हो गए। उन्होंने तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की।