फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kidnapped teenager from Bihar found in Garib Rath Express in Moradabad RPF also arrested minor kidnapper

Moradabad: गरीब रथ एक्सप्रेस में मिली बिहार से अपहृत किशोरी, RPF ने नाबालिग अपहरणकर्ता को भी किया गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 08:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 21 Dec 2022 08:23 PM IST
सार

आरपीएफ कमांडेंट शनमुगा वेडिवेल के पास बिहार के वैशाली जिले के थाना हाजीपुर से एसआई श्वेता स्वराज ने फोन कर मामले की जानकारी दी। बताया कि एक किशोरी को नाबालिग आरोपी 17 दिसंबर को अपहरण कर ले गया। इस मामले में थाना हाजीपुर में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Kidnapped teenager from Bihar found in Garib Rath Express in Moradabad RPF also arrested minor kidnapper
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार से अपहृत 12 वर्षीय किशोरी आरपीएफ मुरादाबाद को गरीब रथ एक्सप्रेस से बरामद हुई है। टीम ने नाबालिग अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त ट्रेन बरेली-मुरादाबाद के बीच थी। आरोपी और किशोरी को लेकर आरपीएफ टीम मुरादाबाद पहुंची। यहां से उसे बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


आरपीएफ कमांडेंट शनमुगा वेडिवेल के पास बिहार के वैशाली जिले के थाना हाजीपुर से एसआई श्वेता स्वराज ने फोन कर मामले की जानकारी दी। बताया कि एक किशोरी को नाबालिग आरोपी 17 दिसंबर को अपहरण कर ले गया। इस मामले में थाना हाजीपुर में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सूचना थी कि आरोपी किशोरी को लेकर सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर कर रहा है। उस वक्त ट्रेन हरदोई स्टेशन के पास थी। इसके बाद कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ मुरादाबाद के क्राइम टीम इंचार्ज अनिल कुमार ने हरदोई स्टाफ को किशोरी और आरोपी की फोटो भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई के आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन में तलाश शुरू की। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर सूचना देकर एक महिला कांस्टेबल को भी सहायता के लिए बुलाया गया। टीम ने बरेली-मुरादाबाद के बीच ट्रेन की जनरल बोगी में आरोपी को पकड़ लिया, किशोरी भी उसके साथ थी। दोनों को मुरादाबाद आरपीएफ थाने लाया गया। यहां से उन्हें बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। किशोरी के पास से आठ हजार रुपये और आभूषण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed