{"_id":"68e8214d46bdcd784108c635","slug":"karwa-chauth-wife-will-fulfill-her-duty-in-uniform-along-with-religion-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-747930-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : पत्नी धर्म के साथ निभाएंगी वर्दी का फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : पत्नी धर्म के साथ निभाएंगी वर्दी का फर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। एंटी रोमियो दल की प्रभारी चंद्रप्रभा गौतम करवाचौथ पर व्रत रखेंगी और ड्यूटी भी करेंगी। वह व्रत में रहते हुए भी वर्दी फर्ज निभाएंगी। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। महिलाएं खरीदारी करने बाजार जाएंगी ऐसे में हमारी और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि उन्हें सुरक्षित माहौल दिला जाए। इसलिए उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि वह करवाचौथ पर अवकाश पर नहीं रहेंगी।
लखनऊ निवासी चंद्रप्रभा गौतम मास कम्युनिकेशन में पीजी हैं और 1997 में यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुई थीं। 2008 में उनकी शादी बरेली निवासी अधिवक्ता वीरपाल सिंह के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी है। 2011 में चंद्रप्रभा का सब इंस्पेक्टर के पद प्रमोशन हो गया। वह सीबीआईडी, साइबर अपराध मुख्यालय लखनऊ में भी तैनात रह चुकी हैं। मुरादाबाद में सात माह तक महिला थाने की कमान संभाल चुकी हैं और वर्तमान में एंटी रोमियो दल की प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत वह सुबह से शाम तक अपनी टीम के साथ महिलाओं और छात्राओं से संपर्क कर उन्हें महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में जानकारी देती हैं। इसके अलावा वह बाजार, स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर के आस पास घूमने वाले शोहदों की तलाश में रहती हैं।
-- -
व्रत में रहकर शहर का यातायात संभालेंगी टीआई अनुराधा
मुरादाबाद। नेशनल वाॅलीबॉल खिलाड़ी रहीं टीआई अनुराधा सिंघल करवाचौथ व्रत में रहेंगी और शहर का यातायात व्यवस्था भी संभालती नजर आएंगी। दिल्ली निवासी अनुराधा सिंघल डीयू की वाॅलीबॉल टीम की हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली से नेशनल भी खेला है। यूपी पुलिस में वह 2001 में भर्ती हुई तो उन्हें खिलाड़ी होने का लाभ मिला। वह प्रदेश के कई जिलों में तैनात रह चुकी हैं। 2008 में अनुराधा की शादी संजीव कुमार के साथ हुई। वह भी पुलिस विभाग में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती मेरठ में है। अनुराधा सिंघल का कहना है कि वह हर साल करवाचौथ व्रत रखती हैं और दिनभर ड्यूटी भी करती हैं। इस बार भी वह ड्यूटी करेंगी।