{"_id":"56f9a8ba4f1c1be61ef00395","slug":"jwellers-move-to-big-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन रोकेंगे, सांसदों को घेरेंगे, जाम करेंगे सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन रोकेंगे, सांसदों को घेरेंगे, जाम करेंगे सड़कें
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में बंद पड़ा सराफा बाजार
- फोटो : राहुल भटनागर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा व्यवसायियों ने अपने आंदोलन को धार देने का फैसला किया है। ट्रेन रोकी जाएगी। सड़कें जाम करेंगे। सांसदों का घेराव होगा। व्यापार मंडल के सहयोग से बाजार भी बंद कराया जाएगा। सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि जब तक सोने के आभूषणों पर लगी एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।
छब्बीस दिन से ताले लटके हैं सर्राफा बाजार में। कारोबार ठप हो गया है। आभूषण बनाने वाले कारीगरों के सामने दो जून की रोटी का भी संकट है। सहालग के वक्त जब बड़ा कारोबार होता तब भी ज्वैलर्स की दुकानें बंद थीं। लेकिन व्यापारियों ने भी साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांग सरकार नहीं मानेगी वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।
सर्राफा कमेटी बाजार गंज के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक बढ़ी एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मुद्दे पर सभी व्यापारी एकजुट हैं। सरकार की मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सरल कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व लगातार आंदोलन को तेज कर रहा है। श्री सर्राफा कमेटी मंडी चौक के महामंत्री नवीन रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश भर में आंदोलन चल रहा है। प्रांतीय नेतृत्व ने ट्रैक जाम और रोड जाम करने का निर्देश दिया है। लिहाजा उसके आधार पर काम किया जा रहा है। 29 मार्च को मीटिंग करके रणनीति तैयार की जाएगी।
पाध्यक्ष कुलदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि शहर के सभी व्यापारियों से सहयोग लिया जा रहा है। बाजार बंद भी कराया जाएगा। सोने के आभूषणों पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलित सर्राफा व्यवसायियों ने सोमवार को मंडी चौक चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे तक रास्ता रोके रहे। इससे काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई थी।
हां पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। सोमवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे सर्राफा व्यवसायियों ने जाम लगाया था। चौराहे पर दुकानदार लाइन बनाकर खड़े हो गए थे। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक यहां हल्ला मचा।