फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   janta carfew

मुरादाबाद: कटघर में पुलिस टीम पर हमला. 25 पर केस दर्ज

Tue, 24 Mar 2020 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
janta carfew
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र में रविवार रात जनता कर्फ्यू का विरोध कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। इस हमले में दो सिपाही घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टीम ने दस हमलावरों को नामजद करते हुए 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य हमलों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


घटना रविवार देर रात की है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू रखा गया था। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कटघर के मकबरा चौकी क्षेत्र स्थित पीरजादा तालाब वाली मस्जिद के पास कुछ लोग जनता कर्फ्यू का विरोध कर रहे हैं। बताया गया कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को एकत्र भी किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर सिपाही अमर सिंहए जगपाल सिंह व अनुज कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उस वक्त सैकड़ों लोग जनता कर्फ्यू का विरोध कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दौरान पुलिस वालों पर कुछ लोगों ने चाकू और छुरी से हमला बोल दिया। दो सिपाही घायल भी हो गए। जबकि तीसरे सिपाही की सूचना पर सीओ कटघर पूनम सिरोही के नेतृत्व में पहुंची चार थानों की पुलिस ने घायल सिपाहियों को बचाया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि आरोपी शाहिदए आसिफए नाजिमए फाकिरए लड्डनए अनवारए इफ्तखारए नफीसुलए लईक व सलीम को नामजद करते हुए 25 के खिलाफ केस दर्ज किया। चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed