फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jainul ran for 12 hours on treadmill, claimed to make two world records

UP: ट्रेडमिल पर 12 घंटे दाैड़े जैनुल आबेदीन, दो विश्व रिकाॅर्ड बनाने का दावा, लोगों और अफसरों ने बढ़ाया हाैसला

Fri, 26 Dec 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 01:28 AM IST
सार

मुरादाबाद एक्सप्रेस के नाम से मशहूर जैनुल आबेदीन ने अटल जयंती पर ट्रेडमिल पर 12 घंटे दौड़कर दो नए विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है। उन्होंने 6 घंटे 21 मिनट में 42.2 किमी और 7 घंटे 45 मिनट में 50 किमी की दूरी तय कर पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया। दौड़ की वीडियो रिकॉर्डिंग और समय-दूरी के साक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
Jainul ran for 12 hours on treadmill, claimed to make two world records
ट्रेडमिल पर दाैड़ते जैनुल आबेदीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद एक्सप्रेस के नाम से मशहूर जैनुल आबेदीन ने दो नए कीर्तिमान स्थापित करने का दावा ठोका है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से जैनुल बृहस्पतिवार को अटल जी जयंती पर ट्रेडमिल पर 12 घंटे तक दौड़े। उन्होंने 6:21 घंटे में 42.2 किमी और 7:45 घंटे में 50 किमी की दौड़ सबसे तेज पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।

विज्ञापन


जैनुल ने कहा कि अब तक 6:30 घंटे में 42 किमी और 8 घंटे में 50 किमी का विश्व रिकॉर्ड था, जिसे उन्होंने तोड़ दिया है।12 घंटे में 92 किमी से अधिक दौड़कर उन्हें एक और रिकॉर्ड बनाना था लेकिन वह 79 किलोमीटर ही दौड़ पाए।
विज्ञापन


12 घंटे की ट्रेडमिल रन की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग, समय और दूरी के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजी जाएगी। दौड़ से पहले जैनुल ने इन रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन किया और गिनीज बुक से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूरे साक्ष्य वह 24 घंटे बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से डिजिटल माध्यम से भेजेंगे। एक सप्ताह के भीतर गिनीज बुक की ओर से परिणाम घोषित किया जाएगा। मानकों पर खरे उतरे तो जैनुल मुरादाबाद जिले का नाम विश्व पटल पर चमका सकेंगे।

सुबह 11 से रात 11 बजे तक दौड़ी मुरादाबाद एक्सप्रेस
असालतपुरा निवासी अल्ट्रा रनर ने यह दौड़ पुलिस के सम्मान में आयोजित की। इसके लिए उन्हें शहर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने सहयोग किया। कंपनी बाग के सामने सुबह 11 बजकर एक मिनट से जैनुल ने दौड़ शुरू की और रात 11 बजे तक दौड़े। जैनुल के समर्थन में तमाम युवा कंपनी बाग के सामने एकत्र हो गए और हौसला बढ़ाते नजर आए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जैनुल के प्रयास को सराहा।

जैनुल बोले, मैंने रिकॉर्ड बनाया अब परिणाम का इंतजार
मुरादाबाद एक्सप्रेस जैनुल ने कहा कि बेशक 12 घंटे में 92 किमी से अधिक नहीं दौड़ पाया लेकिन दो नए रिकॉर्ड बने हैं। इनके लिए भी हमने आवेदन किया था। अब गिनीज बुक इन्हें अपने मानकों पर परखेगी और एक माह बाद परिणाम घोषित करेगी।

उस दिन का इंतजार रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के जिला ब्रांड एंबेसडर ने युवाओं को संदेश दिया कि नशे से दूर रहें। अपने शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना 45 मिनट दौड़ या व्यायाम जरूर करें।

जैनुल के नाम कई रिकार्ड
मुरादाबाद एक्सप्रेस इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। जैनुल ने वर्ष 2018 में 720 किमी की दौड़ एसिड अटैक और रेप पीड़ित महिलाओं के लिए पूरी की थी। इसके बाद सैनिकों के उत्साहवर्द्धन के लिए उन्होंने कारगिल क्षेत्र और लौंगीवाला से जैसलमेर तक 120 किमी की दौड़ (बाॅर्डर रन) 18 घंटे में पूरी की थी।

कोरोना काल में भी फ्रंटलाइन वर्करों के सम्मान में उन्होंने 100 किमी की दौड़ 13 घंटे में पूरी की थी। इसके लिए तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने उन्हें सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed