{"_id":"5a3c06c04f1c1b6e468bbf61","slug":"iti-failor-student-problem-criyet-on-centor-determination","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के फेल छात्र बने परीक्षा केंद्र निर्धारण में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के फेल छात्र बने परीक्षा केंद्र निर्धारण में परेशानी
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की फरवरी में होने वाली परीक्षा में अनुत्तीर्ण फेल छात्रों की भरमार रहेगी। इसके कारण परीक्षार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इनके लिए अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
अखिल भारतीय परीक्षा के लिए राजकीय आईटीआई मुरादाबाद सहित 16 निजी आईटीआई के विद्यार्थियों की परीक्षा पांच फरवरी से शुरू हो रही है। शिक्षकों ने बताया कि गत वर्ष करीब साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से दो हजार छात्र फेल हो गए हैं। वह भी इस बार परीक्षा में बैठेंगे।
इनको मिलाकर लगभग चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आईटीआई की परीक्षाओं के लिए बाहरी संस्थानों कों केंद्र बनाया जाता है। इसके लिए पालीटेक्निक, महाविद्यालय और इंटरमीडिएट के कालेजों का चयन किया जाता है। केंद्र निर्धारण समिति में जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और राजकीय आईटीआई के प्राचार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
छह फरवरी से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही हैं। जिलेभर में इसके 126 केंद्र बनाए गए हैं। इसके बावजूद आईटीआई की परीक्षा के लिए भी 15 केंद्र बनाए गए थे, लेकिन उसमें वित्तविहीन कालेजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से अधिकारी सहमत नहीं थे। अब दोबारा से केंद्र निर्धारण किया जा रहा है।
केंद्र निर्धारण किया जा रहा है। निजी संस्थाओं को इन छात्रों की संख्या पोर्टल पर लॉक करनी होगी। प्रवेश पत्र भी छात्रों के पास सीधे आते हैं। इसलिए हमारे पास सटीक डाटा नहीं है। अभी छात्र परीक्षा शुल्क जमा कर रहे हैं तो यह संख्या दो हजार से ज्यादा होने की भी संभावना है।
- सीपी अग्रवाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई मुरादाबाद।