फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Is tarah tayar hote hai horse

इस तरह प्रतियोगिता के लिए तैयार किए जाते हैं पुलिस के घोड़े

Fri, 17 Nov 2017 12:22 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Is tarah tayar hote hai horse
horse - फोटो : अमर उजाला
 साढ़े तीन से पांच साल की उम्र के घोड़ों को खरीदा जाता है। इसके बाद उन्हें छह माह तक ट्रेनिंग दी जाती है। ड्रेसाज प्रतियोगिता के लिए घोड़े तीन साल में तैयार होते हैं। जबकि शो जम्पिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए घोड़े एक साल टेंट पेंगिग प्रतियोगिता के लिए छह माह में  अश्व तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन



इस तरह दिन होती है घोड़े की सेवा
 पुलिस के दो घोड़ों की देखरेख के लिए एक कर्मचारी रहता है। सुबह साढ़े पांच बजे अश्व शाला की सफाई की जाती है। छह बजे घोड़ों को मैदान में ले जाया जाता है। इसके बाद दो घंटे तक घोड़ों की प्रेक्टिस कराई जाती है। प्रेक्टिस के बाद घोड़ों को रेत में लेटाया जाता है।
विज्ञापन


उनकी थकान उतर जाने के बाद आरओ का पानी पिलाया जाता है। इसके बाद खाना दिया जाता है।

घोड़े की एक दिन की खुराक
- एक किलो चना
- दो किलो जौ

- एक किलो चोकर
- 30 ग्राम नमक

- 25 किलो हरी घास
- चना, जौ, चोकर और नमक को एक साथ मिलाने के बाद उसे तीन भाग में बांट लिया जाता है। इसके बाद सुबह नौ बजे, दोपहर एक बजे और शाम को साढ़े बजे घोड़े को खाने को दिया जाता है। खुराक देने के बाद एक एक घंटे की मालिस की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता के लिए चुनी जाएगी टीम
आल इंडिया पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम चयन शुक्रवार को किया जाएगा। 25 दिसंबर 2017 से पटना में प्रतियोगिता आयोजना है।

जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम भी प्रतिभाग करेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश और फोर्स की टीमें भी भाग लेंगे।

 पहली प्रतियोगिता में ही जलवा बिखेर रहे बादल, नीलकंठ और सोनाक्षी  
मुरादाबाद। पुलिस अकादमी के मैदान में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में अश्व सोनाक्षी, बादल और नीलकंठ पहले बार प्रतिभाग कर रहे हैं। तीनों घोड़ों ने अब तक की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। पहली प्रतियोगिता होने के बावजूद भी तीनों घोड़ों ने अब तक के खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है।

मिडले रिले में सोनाली ने चौथा स्थान हासिल किया है। नीलकंठ ने दूसरा स्थान हासिल किया गया है। जबकि रिमझिम पिछले साल सिक्स वार प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पहले स्थान पर रही थी। इस बाद भी रिमझिम का जलवा बरकरार है। जो जम्पिंग मीडियम टॉप स्कोर प्रतियोगिता में वह तीसरे स्थान पर रही है।



नीलकंठ का प्रोफाइल
नस्ल- देशी
क्रय की दिनांक 16-01- 2015


क्रय के समय उम्र- 05 वर्ष
कीमत- 86000 रुपये
-
बादल का प्रोफाइल
नस्ल- देशी
- क्रय की दिनांक 16- 01-2015

क्रय के समय उम्र- 05 वर्ष
कीमत- 84000 रुपये
---
 सोनाक्षी का प्रोफाइल  
- नस्ल- थारोब्रीड

- क्रय की दिनांक- 19- 05- 2014
- क्रय का समय उम्र 05

- कीमत - 150000 रुपये




दस साल तक सर्वश्रेष्ट सवार रहे शिवाजी दुबे
मुरादाबाद। एसआई शिवाजी दुबे मूलरूप से इलाहाबाद के रहने वाले हैं। उनकी तैनाती लखनऊ पुलिस लाइन में है। पिछले दस साल से वह उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ सवार का खिताब जीत रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी पीठ में दर्द है। जिस कारण डाक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। शिवाजी दुबे ने बताया कि वह अब तक 72 मेडल जीत चुके हैं। उन्हें सबसे ज्यादा रोनाल्डो घोड़े पर सवार होकर मेडल मिले हैं। जबकि दो बार वह आल इंडिया पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ट सवार का खिताब भी जीत चुके हैं। इनके अलावा आगरा में तैनात प्रेम बाबू के नाम भी कई मेडल हैं। प्र्रेम बाबू ने बताया कि वह मुरादाबाद पुलिस अकादमी में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। यहां वह राका घोड़े पर सवार रहते थे। जिसका जलवा पूरे देश में है।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed