{"_id":"57775e604f1c1bd42c79b5c1","slug":"irresponsibility-studying-without-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किताबों के आज से शुरू होगी पढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किताबों के आज से शुरू होगी पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सत्र में ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल दो जुलाई से खुलेंगे। लेकिन बच्चों की पढ़ाई का अभी कोई ठिकाना नहीं है। स्कूल खुलने के साथ ही स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। जबकि उन्हें दी जाने वाली निशुल्क पुस्तकें भी अभी वितरित नहीं की गई हैं। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठप ही रहेगी।
जुलाई सत्र में छात्र छात्राएं दो जुलाई से स्कूल पहुंचेंगे। हालांकि पहला ही दिन से पढ़ाई लिखाई संबंधी कोई गतिविधि नहीं होगी। स्कूल खुलने के साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें बच्चों रैली में शामिल होकर अभिभावकों को हर हाल में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक करेंगे।
रविवार के अवकाश के बाद ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। उसी दिन निशुल्क फल वितरण समारोह भी होगा। कुल मिलाकर पढ़ाई के अलावा स्कूलों में सभी कार्य होंगे।
विज्ञापन
अभी तक नहीं आई हैं किताबें
मुरादाबाद। बेसिक स्कूल के छात्र छात्राओं को मिलने वाली निशुल्क पुस्तकें अभी तक नहीं आई हैं। किताबें कब तक आएंगी। इसके बारे में भी कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है। इसी प्रकार से निशुल्क ड्रेस वितरण के लिए 31 जुलाई तक ड्रेस वितरण का आदेश तो आया है, लेकिन बजट भी नहीं मिला। ऐसे में बच्चे बिना किताबों की पढ़ाई करेंगे।