फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ipl satta

आईपीएल पर सट्टा, एक्सपोर्टर समेत छह लोग गिरफ्तार 

Tue, 26 Apr 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
ipl satta
सट्टा
कोतवाली क्षेत्र के बारादरी नई बस्ती स्थित एक मकान से पुलिस ने एक्सपोर्टर, रेलवे कर्मचारी समेत छह लोगों को पकड़ा है। ये सभी आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने इसके कब्जे से एक लाख 90 हजार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस को सूचना दिए बिना ही एसएसपी के आदेश पर एसओजी और दूसरे थाने की पुलिस ने छापा मारा था। एसएसपी नितिन तिवारी के आदेश पर एएसपी डा. यशवीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी और पुलिस ने सोमवार रात बारादरी नई बस्ती में एक घर में दबिश दी। पुलिस ने यहां से छह लोगों को पकड़ लिया। जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से  एक लाख 90 हजार रुपये, छह मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है।
विज्ञापन



पुलिस ने पकड़े गए लोगों के नाम संजय अरोरा उर्फ संजय टेडा पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गौर ग्रेसियस, सचिन पुत्र जय प्रकार निवासी मंडी चौक, मो. हनीफ पुत्र सद्दीक निवासी बारादरी, मो. अहमद पुत्र नबी जान निवासी जामा मस्जिद मुगलपुरा, सलीम पुत्र मो. हनीफ निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइंस, सचिन निवासी मंडी चौक बताया है। जबकि बारादरी रियाजुउद्दीन फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पकड़ा गया संजय अरोड़ा का पीतल का कारोबार है। जबकि सचिन रेलवे विभाग में कर्मचारी बताया जा रहा है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था खेल- कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से पूरा खेल चल रहा था। लोगों ने कई बार पुलिस को सूचना दी थी कि कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में आईपीएल पर सट्टा लगाया जाता है। लेकिन पुलिस ने एक बार भी दबिश नहीं दी। सोमवार को लोगों ने सीधे एसएसपी को इस मामले की जानकारी दी। तब एसएसपी ने एएसपी यशवीर सिंह और एसओजी टीम को दबिश देने को कहा। पुलिस ने मौके से छह लोगों को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed