{"_id":"590a3ce64f1c1b370944150c","slug":"insulting-with-fake-fb-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक आईडी बनाकर युवती को फेसबुक पर कर रहे बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक आईडी बनाकर युवती को फेसबुक पर कर रहे बदनाम
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो माह से एक युवती को फे सबुक पर चार फेक आईडी से आपत्तिजनक कमेंटस कर उसे बदनाम किया जा रहा है। युवती ने एक पूर्व कर्मचारी और उसकी पत्नी पर शक जताया है। आरोपियों की करतूत से युवती और उसके परिवार का जीना मुश्किल हो गया है।
परिवार तनाव में है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली मीनाक्षी (काल्पिनिक नाम) ने बताया कि वह पूर्व में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी।
इस दौरान उसकी जानकारी फोन पर कंपनी की हरियाणा ब्रांच में तैनात में एक युवक से हुई। दोनों फे सबुक फ्रेंड बन गए। युवक की हाल ही में शादी हुई है। आरोप है कि उसकी पत्नी को उस पर शक है, इस वजह से उसने मीनाक्षी से फेक आईडी बनाकर फेसबुक पर दोस्ती की और उससे युवक के बारे में पूछताछ करने लगी।
विज्ञापन
मना करने पर मीनाक्षी पर आरोपी ने अश्लील कमेंट्स किए। मीनाक्षी के परिजनों को फेसबुक पर फ्रेेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती कर ली। मीनाक्षी के परिजनों और रिश्तेदारों को भी आरोपी ने युवती के खिलाफ बातें लिखकर उसे बदनाम करने की कोशिश की। आरोपी की करतूत से परेशान होकर युवती ने फेसबुक चलाना भी बंद कर दिया है।
आरोप है कि अब तक आरोपी महिला ने चार फेक आईडी बना ली है। मामले की शिकायत करने पर खुद महिला के पति ने बताया कि मीनाक्षी को परेशान करने वाली उसकी पत्नी ही है। हालांकि पीड़िता ने दोस्त पर भी आरोप लगाया है।
मामले की शिकायत बुधवार को सिविल लाइन थाने में की गई है। एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।