{"_id":"6ab8306634ddcf89210d4d56","slug":"in-kanth-too-paddy-and-sugarcane-crops-were-flattened-by-rain-and-residents-faced-inconvenience-due-to-power-outages-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115650-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में भी बारिश से धान-गन्ने की फसल गिरी, बिजली नहीं आने से लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में भी बारिश से धान-गन्ने की फसल गिरी, बिजली नहीं आने से लोगों को हुई परेशानी
Sun, 27 Sep 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
कांठ। तेज हवा के साथ जारी रही। लगातार बारिश के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।
शुक्रवार रात से शनिवार दिनभर बारिश से जनजीवन भी प्रभावित रहा। इधर तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश का असर किसानों की फसलों पर भी पड़ा। वीर सिंह, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, जहीर अहमद, अतीक अहमद, परम सिंह आदि किसानों के अनुसार कई स्थानों पर खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल भी हवा और बारिश के कारण गिर गई है। इससे किसानों को फसल के नुकसान की चिंता है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रहा तो खेतों में खड़ी फसलों को और नुकसान हो सकता है। उधर, बारिश की वजह से बिजली नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।