{"_id":"5c4631ddbdec22120179a510","slug":"in-amroha-and-sambhal-school-closed-today-till-8th-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं के साथ बारिश, बिजली गिरने से एक की मौत, आज आठवीं तक स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं के साथ बारिश, बिजली गिरने से एक की मौत, आज आठवीं तक स्कूल बंद
Tue, 22 Jan 2019 02:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल के जिलों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। दिन का पारा लुढ़क गया। रविवार के मुकाबले करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बिजली गिरने से बिलारी तहसील क्षेत्र के नवैनी गद्दी गांव निवासी धर्मवीर की मौत हो गई। 25 जनवरी तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। बारिश और ठंड को देखते हुए अमरोहा और संभल में 22 को आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से सोमवार दोपहर के बाद एकाएक मुरादाबाद के साथ ही रामपुर, अमरोहा और संभल के आसमान पर छाए घने बादल गरजने लगे। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का पारा लुढ़कने की वजह से ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बारिश फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। सूखे की वजह से गेहूं, जौ, सरसों आदि रबी की फसलें प्रभावित हो रही थीं। अच्छी पैदावार के लिए 20 से 25 मिली मीटर बारिश होना आवश्यक है।
विज्ञापन