{"_id":"69b7d06b9d326393340da7b8","slug":"husband-murders-wife-by-stabbing-her-with-scissors-in-sambhal-husband-also-attempted-to-suicide-in-sambhal-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या की, खुद भी जान देने का किया प्रयास; दो साल से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या की, खुद भी जान देने का किया प्रयास; दो साल से चल रहा था विवाद
Mon, 16 Mar 2026 03:22 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:22 PM IST
सार
संभल में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी जान देने का प्रयास किया। आरोपी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Nazma Murder Case
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल की कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय निवासी आशा वर्कर नाजमा (35) की उसके पति नफीस ने कैंची घोंपकर हत्या कर दी। खुद के पेट में भी कैंची घोंपकर जान देनी की कोशिश की है। घायलावस्था में मिले आरोपी को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब दो वर्ष से पति से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की गई है और खुद भी जान देने का प्रयास किया है। परिजनों ने बताया कि नाजमा की शादी अमरोहा के आमदपुर निवासी नफीस से करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। चार बच्चे हैं।
इस समय मंडीकिशनदास सराय में बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। दो वर्ष से विवाद चल रहा था। नफीस हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में मेडिकल स्टोर चलाता है जबकि नाजमा आशा वर्कर थी। विवाद के चलते एक वर्ष पहले संभल कोतवाली और अमरोहा की हसनपुर कोतवाली में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

रविवार को नाजमा को जानकारी मिली थी कि उसका पति दूसरी महिला से निकाह करने वाला है। इसके बाद ही रविवार को ही संभल कोतवाली में तहरीर दी थी। शाम के समय नफीस घर आया था और रात को करीब 10 बजे पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी।
बच्चों के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो नफीस ने अपने पेट में भी कैंपी घोंप ली। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में यह हत्या हुई है। आरोपी ने खुद भी जान देने का प्रयास किया है। गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।