{"_id":"5dbf38cc8ebc3e013371e9c0","slug":"husband-left-to-save-daughter-moradabad-news-mbd3279737198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को बुरी नजर से बचाने के लिए पति का छोड़ा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को बुरी नजर से बचाने के लिए पति का छोड़ा साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने गोद ली गई बेटी को बुरी नजर से बचाने के लिए अपने पति का ही साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया। रविवार को नारी उत्थान केंद्र में की गई काउंसलिंग के बाद युवती ने यह फैसला लिया तो काउंसलर भी उसकी हिम्मत की सराहना करते दिखे। युवती ने पति से खुद को और अपनी बेटी को खतरा बताया है। काउंसलर न उसको पुलिस से सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है।
काउंसलर गरिमा सिंह ने बताया कि कटघर क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी 15 साल पहले थानाक्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक से थी। युवक मजदूरी करता है। युवती का परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है, युवक ने सहानुभूति दिखाते हुए युवती से शादी की थी लेकिन उसका प्लान शादी के बाद युवती से गलत काम कराने का था। युवती ने पति के कहने पर गलत काम करने से इंकार कर दिया तो उसे प्रताड़ित किया गया, जबरन शराब पिलाई गई। ससुराल में पति द्वारा दी गई प्रताड़ना को वह सहन करती रही। दंपती के संतान नहीं हुई तो उन्होंने शादी के चार साल बाद एक बेटी को गोद ले लिया, जिसकी उम्र अब करीब नौ साल है।
युवती ने बताया कि अब उसके पति की बुरी नजर उसकी बेटी पर है, वह साथियों को भी घर लेकर आता है। वह अपनी बेटी पर बुरी नजर नहीं पड़ने देना चाहती है, इसलिए उसने एक घर में घरेलू सहायिका की नौकरी शुरू की है। वह बेटी को अपने साथ रखती है। बेटी को बुरी नजर से बचाने के लिए वह पति से अलग होकर रहना चाहती है। काउंसलर गरिमा सिंह ने बताया कि आपसी सहमति से पति, पत्नी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। युवती के पति को चेतावनी दी है कि वह पत्नी का पीछा नहीं करेगा न ही उसे परेशान करेगा। अगर इस संबंध में शिकायत मिलेगी तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।