फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband and father-in-law arrested for dowry death

दहेज हत्या के आरोप में पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Husband and father-in-law arrested for dowry death
सिविल लाइंस पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति और सास ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के गजरौला थानाक्षेत्र के संतनगर निवासी तेजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन मीनाक्षी की शादी दो दिसंबर 2020 को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला सोनकपुर हिमगिरी कालोनी निवासी झोलाछाप चिकित्सक अर्जुन के साथ की थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति और उसके परिजनों ने मीनाक्षी के साथ मारपीट की थी। मीनाक्षी को घायल हो गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने इलाज करने के बहाने आरोपी पति ने उसे जहर का इंजेक्शन लगा दिया था। हालत बिगड़ने पर मीनाक्षी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। दिल्ली स्थित अस्पताल में मीनाक्षी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सिविल लाइंस रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी पति अर्जुन, ससुर नरेश और सास नन्हीं को गिरफ्तार किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed