फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   House collapses in Chakhabibpur during heavy rain; three sisters injured after being trapped under the debris.

Moradabad News: तेज बारिश में चकहबीबपुर में गिरा मकान, मलबे में दबने से तीन बहनें घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
House collapses in Chakhabibpur during heavy rain; three sisters injured after being trapped under the debris.
कुंदरकी। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम चकहबीबपुर में रविवार की तड़के साढ़े पांच बजे मजदूर ओमवीर सिंह के मकान की कच्ची छत और दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से मजदूर ओमवीर सिंह की बेटियां बबीता (19), मीनाक्षी (17) और शिवानी (13) घायल हो गईं। हादसे के समय तीनों घर के अंदर सो रही थीं, जबकि उनके माता-पिता आंगन में सो रहे थे। दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद पड़ोसियों ने आनन-फानन मलबे में दबी तीनों बहनों को बाहर निकाला और उनको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन बहनों को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। मलबे में दबने से घरेलू सामान आदि क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार धीरेश सिंह ने मौका का मुआयना किया है और हादसे की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। तहसीलदार ने कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। वहीं ग्राम प्रशासक अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित मजदूर को मुख्यमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
पुलिस ने किया जागरूक
कुंदरकी। पुलिस ने बारिश में जनहानि रोकने के लिए जागरूक अभियान चलाया है। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने जागरूकता के लिए ग्राम प्रशासकों से भी अपील की कि तीन दिन से हो रही बारिश के मद्देनजर जिन लोगों के मकानों की छत कच्ची है या फिर कच्चे मकान हैं। उनकी सूची तैयार कर लें और उनकी स्थिति को देखकर सतर्क कर दें। जिससे कोई जनहानि और अप्रिय घटना घटित न हो। जनजागरूकता के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज प्रसारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed