{"_id":"69d955f5f6f2a680350ff8c9","slug":"hospital-operator-beaten-up-report-filed-against-six-including-bjp-leader-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-875265-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अस्पताल संचालक को पीटा, भाजपा नेता समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अस्पताल संचालक को पीटा, भाजपा नेता समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के गोविंद नगर निवासी एवं निजी अस्पताल के संचालक लक्ष्मण सिंह ने भाजपा नेता अर्पित चौहान समेत चार नामजद और दो अज्ञात लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए मझोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लक्ष्मण सिंह ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने जिला अस्पताल में हो रही अनियमितताओं की मुरादाबाद से लेकर राजधानी लखनऊ तक शिकायतें की थीं। उसका दावा है कि उसके पाकबड़ा स्थित आयुष्मान अस्पताल को भी इसी कारण सील किया गया था। आठ मार्च 2026 को मझोला के खुशहालपुर निवासी ओमवीर ने उसे बताया कि उसकी स्वास्थ्य विभाग में जान पहचान है। अस्पताल का मामला निपटा देगा।
वह ओमवीर के साथ उसकी कार में बैठकर चला गया। कार में बुद्धि विहार निवासी सुमित ठाकुर, जिला अस्पताल के पास रहने वाला अक्षय, पाकबड़ा के गिन्नौर दी माफी निवासी अर्पित, कुंदरकी के शेखूपुर निवासी ओमकार और दो अन्य युवक सवार थे। आरोपी उसे दिल्ली बरेली हाईवे पर ले गए। सुमित ठाकुर ने कार में ही उसकी पिटाई कर दी। उसकी कमर में लात मारी। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद भी इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद थाने के पास फेंक कर भाग गए। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, जान लेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मैं ढाबा चलाता हूं। यह लोग ढाबे पर आए थे लेकिन वहां से चले गए थे। लक्ष्मण के साथ कहां मारपीट हुई मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरा नाम एफआईआर में गलत लिखा है। मेरा इस घटना से कोई लेना देना नहीं हैं।
अर्पित चौहान, जिला महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा