Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honey Trap: Couple arrested in Moradabad for luring youngsters with sweet talk

हनी ट्रैप: मीठी बातों से युवाओं को फंसाती, कमरे में ले जाकर अश्लील वीडियो बनाते, दंपती की करतूत का खुलासा

Sat, 22 Nov 2025 12:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 12:01 PM IST
सार

सिविल लाइंस पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाली मुस्कान और उसके पति वसीम को गिरफ्तार किया है। संभल निवासी एक महिला की शिकायत पर यह केस सामने आया। आरोपी अभी तक 50 से अधिक लोगों से लाखों रुपये वसूल चुके हैं। 

विज्ञापन
Honey Trap: Couple arrested in Moradabad for luring youngsters with sweet talk
हनी ट्रैप के आरोप में पकड़ा गया दंपती - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस पुलिस ने लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने की आरोपी महिला मुस्कान और उसके पति वसीम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मोबाइल कॉल, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये लोगों से संपर्क करती थी और उन्हें बुलाकर अपने पति के मदद से वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करती थी।

विज्ञापन


महिला संभल के युवक समेत 50 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। शुक्रवार की शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 9 अक्तूबर को सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को उसके पति के मोबाइल पर अलसबा नाम की महिला ने कॉल की थी। अलसबा ने मिलने के लिए महिला के पति को मुरादाबाद बुलाया था। अलसबा उसे लेकर चक्कर की मिलक में अपनी बहन मुस्कान के घर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

युवक का महिला संग बनाया वीडियो 
वहां अलसबा का पति शाहबाज, उसका बहनोई वसीम उर्फ मुन्ना, बहन मुस्कान और एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर महिला के साथ वीडियो बना लिया और इस वीडियो के जरिये दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर एक लाख 60 हजार ले लिए थे। 

सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में मुगलपुरा के गोकुलदास कॉलेज के पास किराये के मकान में रहने वाली मुस्कान और उसके पति वसीम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति-पत्नी ने पूछताछ में कबूला है कि दोनों ने एक गिरोह बना रखा है। मुस्कान और उसकी बहन अलसबा लोगों से मोबाइल कॉल, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये जुड़ती हैं।

मिलने के लिए बुलाते हैं घर 
इसके बाद उन्हें मिलने के बहाने बुलाती हैं। इसके बाद चक्कर की मिलक में अपने रिश्तेदार के घर या फिर होटल में मिलते हैं। जहां पहले से कुछ लोग मौजूद होते हैं। जैसे ही शिकार पहुंचता है, उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यह लोग अब तक 50 से ज्यादा लोगों को फंसाकर उनसे रकम वसूल चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि कौन-कौन लोग इनके शिकार हुए हैं। 

आरोपी पर 12 केस दर्ज 
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ मुगलपुरा, कोतवाली, सिविल लाइंस समेत थानों में मारपीट, जानलेवा हमला, चोरी, धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह में अलसबा उर्फ सबा, उसका पति शाहबाज के अलावा सोनू शर्मा और अमन भी शामिल हैं। 

लोगों को फंसाकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 50 लाख 
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि हनी ट्रैप में फंसाकर पति-पत्नी 50 लाख से ज्यादा रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा चुके हैं। मुस्कान और उसकी बहन अलसबा ने संभल के युवक को कॉल की थी उस वक्त वह दिल्ली में मौजूद था। उसने दिल्ली से संभल और संभल से अगले दिन आने की बात की तो महिला ने उसे बातों में फंसा लिया और संभल नहीं जाने दिया।

इसके बाद वह मुरादाबाद आ गया था। महिला खुद ही उसे लेने रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। पति-पत्नी ने बताया कि वह 50 लाख से ज्यादा रुपये लोगों से ऑन लाइन ट्रांसफर करा चुके हैं। मुस्कान की बहन और उसका पति भी अन्य इसी तरह ऑन लाइन रुपये ट्रांसफर कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed