फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Highways will now be monitored with indigenously manufactured cameras; Chinese-made cameras will be removed.

Moradabad News: अब स्वदेशी कैमरों से होगी हाईवे की निगरानी, चीन निर्मित हटेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Highways will now be monitored with indigenously manufactured cameras; Chinese-made cameras will be removed.
मुरादाबाद। अब हाईवे की निगरानी स्वदेशी कैमरों से होगी। चीन के कैमरों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। नई व्यवस्था के लिहाज से लिहाजा दिल्ली हाईवे पर मुरादाबाद से बरेली तक कैमरे लगाने की कवायद फिलहाल रोक दी गई है। कार्यदायी संस्था चीन निर्मित कैमरे वापस करके हाईवे पर स्वदेशी कैमरे लगाएगी।
विज्ञापन


एनएचएआई मुरादाबाद एवं गाजियाबाद जोन के पीडी अरविंद कुमार ने बताया कि मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर यातायात प्रबंधन के लिए एनएचएआई के अधिकारियों की देखरेख में 121 किलोमीटर तक कार्यदायी संस्था ने कैमरे लगाने के लिए 60 करोड़ का ठेका लिया है। कंपनी ने कैमरे लगाने के लिए गड्ढों की खोदाई शुरू कर दी थी। मुरादाबाद से बरेली जिले के ग्राम रजऊपरसपुर तक उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) के तहत 136 कैमरे लगाए जाने की जगह चिह्नित हुई है। इस रोड पर 22 वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन एंड इंफोर्समेंट सिस्टम (वीआईडीईएस) कैमरे लगने हैं। वीआईडीईएस कैमरे यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान करने में सक्षम होते हैं। हाईवे पर मैसेज दर्शाने के लिए 26 स्थानों पर पोर्टल सिस्टम भी लगने हैं।
विज्ञापन


फिलहाल कैमरे लगाने के लिए एक लाख मीटर से ज्यादा लंबी केबल (ओएफसी) बिछाई जानी है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद हाईवे पर सुरक्षा के चलते अब चाइनीज कैमरे नहीं लगेंगे। कार्यदायी संस्था ने चाइनीज कैमरे वापस करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------

दो स्थानों पर बनेंगे कमांड सेंटर

एनएचएआई के मुताबिक मुरादाबाद पुराना टोल टैक्स प्लाजा और थिरिया खेतल टोल प्लाजा पर कमांड सेंटर बनेंगे। दोनों स्थानों पर एटीएमएस के सॉफ्टवेयर कार्य करेंगे। कमांड सेंटर बनाने से पहले ही वहां बिजली की व्यवस्था की जा रही है।


--------------







मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर ट्रैफिक संचालन सुदृढ़ करने के लिए लगाए जा रहे चाइनीज कैमरे पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर चाइनीज कैमरे नहीं लगाए जाएंगे। बताया गया कि इन कैमरों से इस मार्ग पर सेना और अन्य बलों की लोकेशन बाहर जा सकती थी। अब इनकी जगह देशी कंपनियों के ही उन्नत कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed