ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग से सीमा पर तनाव बढ़ गया है। जिलेभर में पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें वापस बुला लिया गया है। कुछ पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को वापस भी आ गए। दूरदराज के पुलिसकर्मियों को शुक्रवार तक लाैटने के आदेश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार की रात एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कुलदीप गुप्ता फोर्स के साथ सड़क पर उतरे।
UP: हाई अलर्ट.. छुट्टियां रद्द, वापस बुलाए पुलिसकर्मी, रेलवे स्टेशन व सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:36 AM IST
सार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की फायरिंग से बढ़े तनाव के चलते मुरादाबाद सहित मंडल के सभी जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। रात में सघन गश्त शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी और सीओ ने खुद सड़क पर उतरकर लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन