मुरादाबाद में रविवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से लाइनपार में निर्माणाधीन नाले के धंसने के मामले को शासन ने गंभीरता से लेते हुए नगर निगम से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। नगर निगम ने इसके लिए अपर नगर आयुक्त तृतीय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का भी गठन कर दिया है।
Moradabad: हल्की बारिश में ही धंस गया नाला... शासन ने तलब की पूरी रिपोर्ट, 25 करोड़ से तैयार हो रहा प्रोजेक्ट
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:30 AM IST
सार
मुरादाबाद में हुई हल्की बारिश से लाइनपार में निर्माणाधीन नाला धंसने की घटना पर शासन ने संज्ञान लेते हुए नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही 25 करोड़ की सड़क पर खुदाई के बाद नाला डेमेज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन