फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy fire in bullet and truck after the accident, businessman's son and employee died

Moradabad News: हादसे के बाद बुलेट और ट्रक में लगी भीषण आग, व्यापारी के बेटे और कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:20 AM IST
विज्ञापन
Heavy fire in bullet and truck after the accident, businessman's son and employee died
मुरादाबाद। कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के सामने मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे साबुन लदे ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुलेट और ट्रक में आग लग गई। जिसमें बुलेट सवार कपड़ा व्यापारी मनोज बजाज के इकलौते बेटे अभिषेक बजाज (23) और उसके साथ मौजूद कर्मचारी राहुल कुमार (20) की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन

मझोला के मानसरोवर कॉलोनी निवासी मनोज बजाज की बुधबाजार पुलिस चौकी के पास अभिषेक जनरल स्टोर नाम से काॅस्मेटिक के सामान और कपड़े की दुकानें हैं। मंगलवार सुबह मनोज का बेटा अभिषेक कर्मचारी राहुल को साथ लेकर बुलेट से हरिद्वार जा रहे थे। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पीएसी नया गांव निवासी राहुल कुमार (20) पुत्र दिनेश कुमार पिछले पांच साल से मनोज की दुकान पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के सामने गन्ने से लदी ट्रॉली को बचाने के चक्कर में छजलैट की ओर से आ रहे साबुन लदे ट्रक ने बुलेट में सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ तो लोग दौड़े। हादसे के बाद राहुल कुमार सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिरा, उसकी मौत हो गई। हादसे में बुलेट ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। अभिषेक भी उसमें फंसा रह गया। ट्रक चालक बुलेट को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस बीच बुलेट की पेट्रोल की टंकी फट गई, जिससे बुलेट में आग लग गई। आग तेजी से फैली और ट्रक को भी अपनी चपेट में ले गया। दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसमें झुलस कर अभिषेक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। चालक की तलाश की जा रही है।
----

जनता के साथ पुलिस भी बनी तमाशबीन

अगवानपुर दीवान शुगर मिल के सामने हुए हादसे के बाद स्थानीय लोग, राहगीरों समेत पीआरवी पुलिस कर्मी मृत युवकों की वीडियोग्राफी करते रहे। हर कोई अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। राहुल का शव झाड़ियों में पड़ा था जबकि अभिषेक का शव सड़क किनारे धूल में पड़ा था। लोग पुलिस कर्मियों से कहते रहे कि शवों की जेबों को चेक कर लीजिए ताकि इनके परिवार वालों को सूचना दी जाए लेकिन पुलिस कर्मियों ने किसी की नहीं सुनी और चौकी पुलिस के आने का इंतजार की बात कहकर टाल दिया। इस दौरान पीआरवी कर्मियों 30 मिनट तक भीड़ के साथ मौके पर तमाशबीन बने रहे। उन्होंने लोगों के कहने के बावजूद शवों को हाथ तक नहीं लगाया।


चश्मदीद बोले, हादसे से दहल गया दिल

घटना स्थल के महज 100 कदम के दायरे में दो ढाबे और एक शुगर मिल का गेट है। मिल के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड आशु ने बताया कि करीब साढ़े छह बजे तेज आवाज से धमाका हुआ। तेज आवाज सुनकर लोग भागे। सड़क पर देखा तो ट्रक में आग लगी है। वहीं एक युवक सड़क किनारे पड़ा है। जबकि दूसरा झाड़ियों में पड़ा है। उन्होंने देखा कि दोनों की सांसें चल रही थी। उन्होंने धूल डालकर आग को बुझाया। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाबा ढाबा की संचालिका बबली ने बताया कि वह सुबह को ढाबे में सफाई कर रहीं थीं। इसी दौरान ट्रक के अगले हिस्से में बुलेट फंस गई थी। बाइक में आग लगी है। चालक ऐसे ही ट्रक को दौड़ता रहा।
300 मीटर तक घसीटता हुआ बुलेट को ले गया चालक

दीवान शुगर मिल के गन्ना गेट पर ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। इस दौरान बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। इससे ट्रक का अगले पहिए का टायर फट गया था।इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक तब तक बाइक को करीब 300 मीटर घसीटता हुआ मिल के मुख्य गेट तक पहुंच गया। इस दौरान चालक और हेल्पर ट्रक से उतरे। उन्होंने बुलेट को ट्रक से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। फिर आग ट्रक में भी फैल गई। इससे बुलेट के साथ ही ट्रक में भी आग लग गई।

हादसे से आधे घंटे लगा कांठ पर जाम

हादसा होने और बुलेट व ट्रक में आग लगने की वजह से कांठ रोड पर जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को सड़क किनारे किया। करीब आधे घंटे बाद यातायात चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed