{"_id":"65415d3ee8e611fe5d019179","slug":"hearing-on-murderous-attack-on-vhp-leader-postponed-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-274881-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विहिप नेता पर जानलेवा हमले की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विहिप नेता पर जानलेवा हमले की सुनवाई टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। विहिप नेता संतोष पंडित पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को वकीलों की हड़ताल के कारण केस की सुनवाई टल गई। अब इस मामले की 10 नवंबर को सुनवाई होगी।
मझोला क्षेत्र के पार्श्वनाथ प्लाजा के सामने विहिप संतोष पंडित को गोली मारी गई थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस छानबीन के दौरान पता चला था कि संतोष पंडित और रजत शर्मा के बीच सोशल मीडिया पर विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश के चलते रजत शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
इस मामले में 12 फरवरी 2023 को मझोला थाने में केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक का भी नाम प्रकाश में आया था। इस मामले की सुनवाई जनपद न्यायाधीश डाॅ. अजय कुमार की अदालत में की जा रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को मुकदमे के वादी अदालत में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने आए, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। संवाद