फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing on bail application of accused in Ghulam Sabir murder case postponed again

गुलाम साबिर हत्याकांड में आरोपियों की जमानत अर्जी पर फिर टली सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hearing on bail application of accused in Ghulam Sabir murder case postponed again
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के गुलाम साबिर हत्याकांड के आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्र पर बुधवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। आरोपियों के वकील ने सुनवाई में असमर्थता जताते हुए अगली तारीख की मांग की। अब इस मामले में नौ जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव गोपीवाला में पंचायत चुनाव के दौरान हुए गुलाम साबिर मर्डर केस के आरोपियों ने शनिवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामला चुनावी रंजिश का था।
विज्ञापन

गांव गोपीवाला में ग्राम प्रधान और उनके खिलाफ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले गुलाम मोहम्मद के भाई गुलाम साबिर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी, जिसके बाद जाकिर हुसैन व उसके भाई नाजिर, शाकिर ओर उनके समर्थकों ने वोटिंग के समय ही गुलाम साबिर को डंडों व लाठियों से पीट कर घायल कर दिया था, घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। अदालत ने कुर्की वारंट जारी कर दिए थे। कुर्की से बचने के लिए आरोपी मोहसिन व शोएब ने अदालत में आत्मसमर्पण शनिवार को कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत अर्जी अपर जिला जज द्वितीय पुनीत गुप्ता की अदालत में पेश की गई। जहां राज्य की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर एवं मोहन लाल विश्नोई में पक्ष रखा। एडीजीसी ने बताया कि आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने सुनवाई के लिए समय की मांग, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनाई के लिए नौ जुलाई तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed