{"_id":"631f204e21d2db09970ca1be","slug":"hearing-of-indecent-remark-case-against-actress-jayaprada-adjourned-next-date-given-on-september-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले की सुनवाई टली, अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कार्य रहे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले की सुनवाई टली, अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कार्य रहे ठप
Mon, 12 Sep 2022 05:34 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:34 PM IST
सार
कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में 2019 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर के सपा विधायक आजम खां समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
जयाप्रदा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य ठप रहे। अब 28 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में 2019 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर के सपा विधायक आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, स्वार टांडा के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
इस मुकदमे के आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। पत्रावली एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में पेश की गई। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त मुकदमे में सोमवार को वादी पक्ष की ओर से गवाही की जानी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल होने की वजह से मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। 28 सितंबर को गवाह को तलब किया गया है।
विज्ञापन