{"_id":"69f65e69ee63e148aa02d4d9","slug":"head-constable-falls-from-home-balcony-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-892527-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर की बालकनी से नीचे गिरे हेड कांस्टेबल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर की बालकनी से नीचे गिरे हेड कांस्टेबल, मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में घर की बालकनी से नीचे गिरकर हेड कांस्टेबल नीरज कुमार (42) घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके घर पर अंतिम सलामी दी।
मझोला के कांशीराम नगर निवासी नीरज कुमार यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। उनकी तैनाती बदायूं पुलिस लाइन में चल रही थी। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटियां यशस्वी और भव्या हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को नीरज कुमार तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह अपने घर पर ही इलाज करा रहे थे।
30 अप्रैल को वह अपने घर की पहली मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें कांठ रोड सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर उच्च अधिकारियों भी सूचना दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उनके घर ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।