फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hardik was kept under special surveillance in jail... prisoners maintained distance

Moradabad News: हार्दिक को जेल में विशेष निगरानी में रखा गया... बंदियों ने बनाई दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hardik was kept under special surveillance in jail... prisoners maintained distance
मुरादाबाद। शहर की पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार में चाकू के ताबड़तोड़ 80 से ज्यादा वार कर बहन की हत्या करने वाले आरोपी इंजीनियर यूट्यूबर हार्दिक की जेल में विशेष निगरानी की जा रही है। हार्दिक की क्रूरता की कहानी से अन्य बंदी और कैदी भी बेचैन हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने भी हार्दिक से दूरी बना ली है। जेल भेजने से पहले थाने में भी उस पर सीसीटीवी कैमरे से विशेष नजर रखी गई थी। मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर दो गणेश पार्क के सामने रहने वाली निजी कंपनी की ब्रांच असिस्टेंट मैनेजर नीलिमा की बेटी हिमशिखा गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हिमशिखा की हत्या उसके जुड़वां भाई हार्दिक ने बड़ी बेरहमी से की थी। हार्दिक ने उसके शरीर पर चाकू से अस्सी से ज्यादा वार किए थे। लिवर, किडनी और हार्ट छलनी कर दिया था। आरोपी ने अपनी मां नीलिमा पर भी चाकू से हमले किए थे। शनिवार की दोपहर पुलिस ने उसे नया मुरादाबाद से गिरफ्तार किया और थाने ले गई। यहां पूछताछ करने पर पुलिस हैरान हो गई। बताया जा रहा है कि वह साइको जैसी अजीब बातें कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी और उसे ऐसे स्थान पर रखा गया जो स्थान सीसीटीवी कैमरे से कवर हो रहा था। शनिवार की शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने जेल अफसरों से संपर्क कर विशेष नजर रखने की बात कही है। बताया जा रहा है जेल में उस पर विशेष नजर रखी जा रही है। बंदी और कैदी भी उससे ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं और दूरी बनाकर रह रहे हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि बंदी हार्दिक पर विशेष नजर रखी जा रही है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed