{"_id":"5a57d6cd4f1c1b46198b47f0","slug":"guy-murdered-by-2-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के विवाद में छोटे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के विवाद में छोटे भाई की हत्या
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी के नारायनपुर गांव में मकान में हिस्सा मांगने पर दो भाइयों ने मिलकर छोटे भाई की सरिए और लिंटर में लगी लकड़ी की फट्ठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक ग्रामीण चिरागराज प्रजापति के बेटे रवि कुमार और पुष्पेंद्र पुश्तैनी मकान में मिले अपने हिस्से में कराए गए निर्माण में तरी के लिए पानी डाल रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई संजीव कुमार उर्फ दानी (25) वहां आ गया। वह मकान में बराबर का हिस्सा और पिता के साझे वाली जमीन में से भी बराबर का हिस्सा मांगने लगा। कहासुनी बढ़ने पर तीनाें में मारपीट शुरू हो गई।
रवि और पुष्पेंद्र ने ने लोहे के सरिये और लिंटर की लकड़ी की फट्ठी से संजीव के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। अधिक खून निकल जाने से मौके पर ही संजीव ने दम तोड़ दिया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम संजीव उर्फ दानी की मां सरमा देवी ने दो बड़े बेटाें पुष्पेंद्र और रवि के खिलाफ संजीव की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।