फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   guard murdered his son

सिक्योरिटी गार्ड ने सौतेले बेटे को मार डाला

Wed, 27 Apr 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
guard murdered his son
कत्ल
मझोला थानाक्षेेत्र के जयंतीपुर में सिक्योरिटी गार्ड ने अपने सौतेले बेटे की हत्या कर दी। उसकी लाश घर से बाहर सड़क पर फेंककर हत्यारोपी पिता फरार हो गया। मंगलवार सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। जबकि पिता की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मूलरूप से संभल के असमोली निवासी गोपाल सिंह जयंतीपुर में राजेंद्र के मकान में किराये पर रहता है। पुलिस के मुताबिक, गोपाल ने पंद्रह साल पहले बंगाली महिला भारती देवी से शादी की थी। भारती तलाकशुदा थी। वह अपने साथ तीन साल के बेटे तन्नू को लेकर आई थी। बाद में भारती को एक बेटा सोनू पैदा हुआ था। कुछ दिन बाद ही पति पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। गोपाल उसके साथ भी मारपीट करता था। एक साल पहले भारती बंगाल वापस चली गई थी। जबकि उसका बेटा तन्नू यहीं रुक गया था।
विज्ञापन



अब सोनू और तन्नू के बीच विवाद शुरू हो गया था। सोमवार को तन्नू ने सोनू को पीट दिया था। इसकी जानकारी गोपाल को हो गई थी। सोमवार की रात गोपाल ने बदले की भावना से तन्नू को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तन्नू से पूछा की उसकी मां कहा है। लेकिन तन्नू ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद गोपाल ने उसे डंडों से पीटा और जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी पिता ने गला घोंट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तन्नू की मौत होने के बाद उसकी लाश को सड़क से बाहर फेंक दी और फरार हो गया। मंगलवार सुबह लोगों ने तन्नू की लाश पड़ी देखी को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मकान मालिक और गोपाल के दूसरे बेटे को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर मझोला राजेश द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। 

भारती पर किया था चाकू से हमला- बंगाल निवासी भारती पर करीब एक साल पहले जयंतीपुर में गोपाल ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कई दिन तक भारती जिला अस्पताल में भर्ती रही थी। तब भी आरोपी फरार हो गया था। इलाज कराने के बाद महिला कहीं चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। गोपाल भारती के बारे में तन्नू से पूछताछ करता था।



जबकि तन्नू को जानकारी थी कि उसकी मां कहा है। लेकिन वह गोपाल को कुछ नहीं बताता था। आरोपी गोपाल सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने से पहले ट्रक ड्राइविंग करता था। लेकिन एक हादसे में उसका एक हाथ कट गया था। इसके बाद वह बुधबाजार स्थित दुकान पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed