फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government wheat procurement centers remained deserted, farmers did not arrive.

Moradabad News: सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर छाया रहा सन्नाटा, नहीं पहुंचे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Government wheat procurement centers remained deserted, farmers did not arrive.
ठाकुरद्वारा। नगर में रतूपुरा रोड पर स्थित मंडी समिति में स्थापित पांच गेहूं खरीद केंद्रों पर मंगलवार को एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। केंद्र पर सन्नाटा छाया रहा और कर्मचारी और अधिकारी भी केंद्रों पर नजर नहीं आये।
विज्ञापन

क्षेत्र में 20 सरकारी गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। 30 मार्च से अबतक सिर्फ 15,172 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। शरीफ नगर में स्थित पीसीएफ केंद्र पर सबसे कम 105 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। मंडी समिति में मार्केटिंग विभाग के चार क्रय केंद्रों पर सोमवार तक करीब 1000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है और एफसीआई के केंद्र पर सिर्फ 190 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है। गेहूं की सरकारी रेट 2585 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि मार्केट में रेट 2600 रुपये है। इस स्थिति के चलते किसान अपना गेहूं मंडी में बेचना ही फायदेमंद समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed