{"_id":"65d6694ccc9406022009740b","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-womans-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-348949-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला के घर से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला के घर से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। चोरों ने कटघर थाना क्षेत्र के रहमत नगर करूला गली नंबर दो स्थित बंद मकान में घुसकर लाखों रुपये के सामान को समेट लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कटघर थाना क्षेत्र के करूला गली नंबर दो निवासी शाजिया ने बताया कि उसके पति मुशर्रफ की मौत हो चुकी है। 19 फरवरी को वह अपनी दो बेटियों को साथ लेकर दौलतबाग स्थित मायके गई थी। इस बीच दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेट कर ले गए। देर शाम जब महिला वापस घर लौटी तो सामान बिखरे पड़े थे। उसने घटना की जानकारी तत्काल कटघर पुलिस को दी। इसके बाद चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने मौके का मुआयना कर आस-पास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। इस बारे में थाना प्रभारी तेजबीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।