फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goods train diesel out in Moradabad

मुरादाबाद: 42 किमी. तक दौड़ती मालगाड़ी के टैंक से बहता रहा डीजल

Sun, 07 Jul 2019 05:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
Goods train diesel out in Moradabad
मालगाड़ी से बहता रहा तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

डीजल के वैगन ले जारी मालगाड़ी का एक वैगन लीक करने लगा। दौड़ती मालगाड़ी से 42 किलोमीटर तक डीजल बहता रहा, लेकिन मालगाड़ी को बीच में कहीं नहीं रोका गया। गनीमत रही कि आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मुरादाबाद में मालगाड़ी रुकी तब टैंक के लीकेज ठीक किया गया। इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए वरना की गई।

विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के काफूरपुर रेलवे स्टेशन से सुबह सात बजे डाउन मालगाड़ी गुजरी। इस मालगाड़ी में डीजल लदा था। बताया जा रहा है मालगाड़ी डीजल लेकर आंवला जा रही थी। मुरादाबाद से 42 किलोमीटर पहले काफूरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरी तो स्टेशन मास्टर ने इसे देखा और तत्काल इस मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। उन्होंने बताया कि अभी डाउन पर मालगाड़ी गुजरी है। जिसके टैंक से डीजल लीक हो रहा है।
विज्ञापन


जब तक अफसरों तक इसकी जानकारी हो पाई। तब तक ट्रेन कई स्टेशन पार कर चुकी थी। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम अलर्ट हुई। चालक को इसकी जानकारी दी गई। चालक ने ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक दी। इसके बाद चेक किया गया तो वैगन संख्या 45 से लीकेज हो रहा था। रेलवे टीम ने लीकेज को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेन मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने बताया कि लीकेज ठीक कराकर मालगाड़ी आंवला के लिए रवाना की गई। इस दौरान दो अन्य मालगाड़ी भी पीछे रोक दी गई थी। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed