फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Goldsmith made to place bets.. robbed of gold worth Rs. 1.11 crore, case filed against three people

Moradabad: सराफ से लगवाया सट्टा.. 1.11 करोड़ का सोना हड़पा, भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर केस, महिला को दी धमकी

Wed, 20 Aug 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 02:35 AM IST
सार

मुरादाबाद में एमसीएक्स डिब्बा ट्रेडिंग के नाम पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह पर केस दर्ज हुआ है। सराफ परिवार ने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत तीन आरोपियों ने उनके परिवार से 1.23 किलोग्राम सोना और 562 चांदी के सिक्के हड़प लिए है। पुलिस ने सराफ के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Goldsmith made to place bets.. robbed of gold worth Rs. 1.11 crore, case filed against three people
भाजपा नेता समेत तीन पर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में आईपीएल की तर्ज पर एमसीएक्स में सट्टा लगवाने वाले गिरोह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सराफ से पहले एमसीएक्स में सट्टा लगवाया फिर उनसे और उनके परिवार से 1.23 किलोग्राम सोना (करीब 1.11 करोड़ रुपये) और 562 चांदी के सिक्के हड़प लिए। कोतवाली पुलिस ने सराफ के भाई की तहरीर पर भाजपा युवा मोर्चा दीवान का बाजार के मंडल अध्यक्ष अर्पित भटनागर उर्फ विभोर भटनागर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली के चौराहा गली निवासी सराफ नीरज रस्तोगी ने कोतवाली में मुगलपुरा के मोहल्ला कानून गोयान निवासी दीपक रस्तोगी, नागफनी के दीवान का बाजार निवासी विभोर भटनागर और कोतवाली के मंडी बांस मोहल्ला जिलाल स्ट्रीट निवासी रूपेश बंसल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि वह दीनदयाल नगर निवासी अपने भाई कपिल रस्तोगी के साथ एनकेएस ज्वैलर्स प्रा. लिमिटेड नाम से सोने-चांदी के जेवर की दुकान चलाते हैं। नीरज ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी एमसीएक्स डिब्बा ट्रेडिंग का गिरोह चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएक्स में सट्टा लगवाकर फंसा लिया
नीरज का कहना है कि तीनों ने उनके भाई कपिल रस्तोगी से एमसीएक्स में सट्टा लगवाकर फंसा लिया। आरोपियों ने कपिल को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। आए दिन आरोपी उसके भाई को रास्ते में घेरकर धमकाते और उसे रकम की मांग करते थे।

आरोप है कि उससे सोने-चांदी के जेवर लेते रहे। पीड़ित इनकी बात नहीं मानता तो हत्या करने की धमकी देते थे। कपिल ने परिवार की बिना जानकारी के दुकान के गहने दे दिए। विभोर ने धोखे से हमारे परिवार के 627 ग्राम सोने के जेवर और 562 चांदी के सिक्के ले लिए।

1.23 किलोग्राम सोने के जेवर और 562 चांदी के सिक्के हड़प

नीरज का कहना है कि उन्होंने 12 फरवरी 2025 को विभोर को 412 ग्राम सोने के जेवर बेचे थे जिसका करीब 35 लाख रुपये का भुगतान विभोर ने नहीं किया। कपिल ने इसकी जानकारी अपने भाई नीरज को नहीं दी। इसके अलावा आरोपी विभोर ने नीरज की पत्नी से भी 200 ग्राम सोने के जेवर हड़प लिए।

नीरज का कहना है कि तीनों अब तक उनके परिवार से 1.23 किलोग्राम सोने के जेवर और 562 चांदी के सिक्के हड़प चुके है। वापस मांगने पर आरोपी धमकियां दे रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों चेक बाउंस हुए 
कपिल रस्तोगी ने मुझे 15-15 लाख रुपये के दो चेक किए थे। दोनों चेक बाउंस हो गए हैं। कोर्ट में यह मामला चल रहा है। इससे बेचने के लिए दोनों भाइयों ने मिलकर मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। इससे पहले भी दोनों भाई मेरे खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। हर जगह से जांच हो चुकी है। जांच में मेरे ऊपर लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए हैं। पुलिस इस मामले की जांच करेगी को सच सामने आ जाएगा। - विभोर भटनागर, मंडल अध्यक्ष, दीवान का बाजार, भाजयुमो

चेक में रकम भरने का आरोप
सराफ नीरज रस्तोगी ने दर्ज कराए केस में बताया कि विभोर भटनागर ने सिक्योरिटी के तौर पर दो ब्लैंक चेक लिए थे। आरोप है कि विभोर ने इन चेकों पर 15-15 लाख की राशि भरकर बैंक में लगाकर हमें झूठा साबित करने की कोशिश की जबकि कपिल पर विभोर के केवल डेढ़ लाख रुपये थे जिसका पूरा भुगतान कर दिया गया था।

चार दिन के लिए गायब हो गए थे कपिल रस्तोगी
नीरज ने बताया कि लगातार उत्पीड़न और दबाव के कारण 17 मार्च 2025 को कपिल लापता हो गए थे। चार दिन बाद वह घर आए थे। इस मामले में मुगलपुरा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। घर लौटने पर कपिल ने अपने परिवार को बताया था कि वह तीन लोगों के उत्पीड़न से परेशान होकर गायब हुए थे।

ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी 
मुरादाबाद कोतवाली में दर्ज किए गए केस में नीरज रस्तोगी ने दावा किया है कि 17 मार्च 2025 को विभोर ने उनकी पत्नी को ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी दी। इससे पहले आरोपी उनकी पत्नी से 200 ग्राम के जेवर भी हड़प चुका है।

मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचे दोनों भाई
नीरज और उनके भाई कपिल ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पिछले चार माह से थाने चौकी के चक्कर लगा रहे थे लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही थी। नीरज का दावा है कि वह चार बार लखनऊ में पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री दरबार में भी प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed