फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl student's hand was caught on the road, she was beaten up when she protested.

Moradabad News: रास्ते में पकड़ा छात्रा का हाथ, विरोध पर पीटा

Thu, 18 Dec 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 18 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girl student's hand was caught on the road, she was beaten up when she protested.
कांठ (मुरादाबाद)। कॉलेज से पढ़कर घर जा रही छात्रा का एक युवक ने रास्ते में हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटते हुए उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामला छजलैट क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाली इंटर की 17 वर्षीय छात्रा मंगलवार की शाम कांठ से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने रास्ते में बाइक से आकर उसे रूकने को कहा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह रूकी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहते हुए जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने मना करते हुए जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटा। तभी उधर गांव के एक युवक को आता देख आरोपी छात्रा के भाई को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। छात्रा ने थाना छजलैट आकर पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अतुल के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश और विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed