{"_id":"df4420475c3b9da9b636d2be26bd3c20","slug":"girl-student-afraid-after-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की सी आहट भी डरा देती है छात्राओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की सी आहट भी डरा देती है छात्राओं को
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉसमॉस अस्पताल की तीसरी मंजिल पर भर्ती घायल छात्राएं हल्की सी भी आहट पर भी बिलख पड़ती हैं। इनकी आंखों से आसूं बहने लगते हैं और कुछ बोलने से पहले ही रोने लगतीं हैं। इन बच्चियों की जान तो बच गई है। लेकिन दहशत इनके चेहरों पर अब भी बरकरार है।
कई छात्राओं के परिवार वालों की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है। इलाज कराने को इनके पास पैसा नहीं और स्कूल की ओर से हाथ खड़े कर दिए गए हैं। उन्होंने कह दिया है कि अब आगे इलाज का खर्च खुद ही उठाना पड़ेगा। डिस्चार्ज के बाद हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
अस्पताल से डिस्चार्ज के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि बच्चियों की हालत घर ले जाने लायक नहीं है। क्रिकेटर रितु पाल की मां ने बताया कि बेटी लंबे समय से टीम में चयन के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही थी। अब वह बाहर जाने वाली थी। लेकिन हादसे ने बेटी और परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।
विज्ञापन
बेटी बेड पर पड़ी इन बातों को याद कर सुबक रही है। छात्रा पल्लवी की मां शीला ने बताया कि मैं तो बेहद गरीब हूं। घर में कोई कमाना वाला भी नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। बेटी के इलाज को पैसे कहां से लेकर आऊ। अब अस्पताल वालों ने भी कह दिया है कि हमारे पास अब तक का आदेश था।
अगर आगे इलाज कराना है तो रकम जमा करनी होगी। खुशी, आशा और पिंकी की हालत में भी अभी कोई सुधार नहीं हो पाया है। इनका आरोप है कि घायलों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर जिला अस्पताल से शुक्रवार को रति पुत्री सुभाष कश्यप, साहिबा, आंचल और संस्कृति को डिस्चार्ज कर दिया है।