फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl stop lovers marriage

प्रेमिका ने रुकवाया प्रेमी का निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
girl stop lovers marriage
मुरादाबाद। बरात लेकर जाने की तैयारी कर रहे युवक के सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब उसकी प्रेमिका ने उसके घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। कहा कि निकाह का वायदा तो उससे किया था पर अब धोखा दिया जा रहा है। पुलिस चौकी पर पहुंचे इस प्रकरण का पटाक्षेप तब हुआ जब इस युवक के छोटे भाई को बतौर दूल्हा बरात लेकर जाने के लिए मना लिया गया। उधर इस युवक की शादी अब उसकी प्रेमिका से ही कराने की तैयारी की जा रही है ।
विज्ञापन

मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र की एक कालोनी का है। यहां का एक युवक दूल्हा बना बैठा था और भोजपुर थाना क्षेत्र में बरात लेकर जाने की तैयारी में था। अचानक एक युवती यहां पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। उसने कहा कि सात साल से वह इस युवक से प्रेम संबंध में है। प्रेमी ने उससे निकाह का वादा किया था और शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब पिछले कुछ दिन से वह टाल मटोल कर रहा था। उसे आज पता चला कि वह निकाह करने जा रहा है। युवती ने बरात रुकवा ली और पुलिस भी बुला ली। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उसके परिजनों समेत हरथला पुलिस चौकी ले आई। यहां पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

उधर जब बरात नहीं पहुंची तो दुल्हन के परिजनों ने पूरी जानकारी जुटाई। पता चलने पर वे भी चौकी पहुंच गए। यहां आरोपी की करतूत के बारे में उन्हें पता चला तो उन्होंने उससे अपनी बेटी से शादी करने से इंकार कर दिया। कहा कि उसके छोटे भाई से यह निकाह कराया जा सकता है। दोनों पक्षों की इसी पर आपसी सहमति बन गई और युवक का छोटा भाई बारात लेकर भोजपुर गया। देर शाम उसका निकाह हो गया। इस दौरान आरोपी प्रेमी पुलिस हिरासत में रहा। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ युवती ने देर रात तक तहरीर नहीं दी है। दोनाें पक्षों के बीच समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। मंगलवार सुबह तक इस मामले में फैसला होेने की उम्मीद दोनों पक्षों ने जाहिर की है। इन प्रेमी प्रेमिका की भी शादी कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed