Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Generator damaged after being hit by a car; case registered against the driver.

Moradabad News: कार की टक्कर से जेनरेटर क्षतिग्रस्त, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Generator damaged after being hit by a car; case registered against the driver.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के टीडीआई सिटी स्थित दुकानदार के जेनरेटर को कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान जेनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में दुकानदार ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टीडीआई सिटी निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि टीडीआई सिटी में उनके टाइल्स का प्रतिष्ठान है। दुकान के बाहर जेनरेटर लगा हुआ है। आरोप है कि 18 मार्च की रात 12.30 बजे एक गाड़ी के चालक ने जानबूझकर उनके जेनरेट में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार का कहना है कि उसने इस संबंध में आरोपी कार चालक से बात की तो वह धमकी देकर मौके से भाग निकला। टक्कर से जेनरेटर में करीब तीन लाख के सामान का नुकसान हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने कार चालक पियूष शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed