फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gas pipeline cut during drain digging, vehicles stopped on highway

Moradabad News: नाला खोदाई के दाैरान कटी गैस की पाइप लाइन, हाईवे पर वाहन रुके

Sun, 23 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline cut during drain digging, vehicles stopped on highway
बिलारी के सहसपुर गांव में गैस की भूमिगत पाइप लाइन कटने के बाद निकट में खड़ी फायर ​बिग्रेड-संवाद
बिलारी। सहसपुर में मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग के किनारे शनिवार शाम जेसीबी से नाले की खोदाई करते समय टोरेंट गैस कंपनी की भूमिगत गैस पाइप लाइन कटने से खलबली मच गई। इससे हाईवे पर यातयात थम गया। गैस कंपनी के अधिकारियों ने तत्काल गैस की आपूर्ति रुकवाकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद से कुंदरकी, बिलारी, सहसपुर आदि में हाईवे किनारे होते हुए टोरेंट गैस कंपनी की भूमिगत गैस पाइप लाइन जा रही है। सहसपुर गांव में डी पॉल स्कूल के निकट पुराने पेट्रोल पंप की भूमि को मुरादाबाद के एक व्यापारी ने खरीद लिया है। व्यापारी द्वारा इस खरीदी भूमि में अपना निर्माण शुरू करने से पहले राजमार्ग के पूरब की साइड में नाला बनवाने के लिए जेसीबी से खोदाई कराई गई। बृहस्पतिवार शाम लगभग सवा पांच बजे जेसीबी द्वारा खोदाई करते समय टोरेंट गैस कंपनी की भूमिगत गैस पाइप लाइन कट गई।
विज्ञापन

पाइप लाइन कटते ही तेज आवाज के साथ गैस निकली शुरू हो गई और अंधेरा छाने लगा। आस पास के इलाके में गैस की दुर्गंध पहुंचते ही लोगों में खलबली मच गई। निकट में ही नारायण फार्म हाउस का संचालन करने वाले जूनियर शिक्षक संघ के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जगत नारायण शर्मा ने टोरेंट गैस कंपनी के अधिकारियों को फोन करके गैस पाइप लाइन फटने की सूचना दी।

बिलारी के सहसपुर गांव में गैस की भूमिगत पाइप लाइन कटने के बाद निकट में खड़ी फायर बिग्रेड-संवाद

बिलारी के सहसपुर गांव में गैस की भूमिगत पाइप लाइन कटने के बाद निकट में खड़ी फायर बिग्रेड-संवाद

बिलारी के सहसपुर गांव में गैस की भूमिगत पाइप लाइन कटने के बाद निकट में खड़ी फायर बिग्रेड-संवाद

बिलारी के सहसपुर गांव में गैस की भूमिगत पाइप लाइन कटने के बाद निकट में खड़ी फायर बिग्रेड-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed