{"_id":"5d72c6d08ebc3e01711f6121","slug":"gang-rape-city-news-mbd321235764","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एसएसपी ने दर्ज कर जांच के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एसएसपी ने दर्ज कर जांच के निर्देश दिए
Sat, 07 Sep 2019 05:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मझोला थानाक्षेत्र मेें रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई है। जिसके बाद शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
महिला ने एसएसपी को शिकायत कर बताया कि वह 30 अगस्त की दोपहर एक बजे दवाई लेने के लिए जा रही थी। कब्रिस्तान के पास उसे भोला सिंह की मिलक निवासी प्रदीप और उसका बहनोई मिला। आरोप है कि प्रदीप ने महिला को रुमाल सुंघाया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर आरोपी गिंदौडा गांव ले गए, जहां महिला को होश आया।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां पर महिला से दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। रात करीब आठ बजे महिला को मंडी समिति के पास छोड़कर आरोपी भाग गए। महिला ने बताया कि वहां से वह अपने फूफा के घर पहुंची और वहां से फोन पर अपने पति को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिसके बाद मामले की शिकायत कांशीराम नगर पुलिस चौकी पर की गई लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस से शिकायत करने का पता चलने पर प्रदीप के मामा विनोद ने महिला को धमकी दी और चुप्पी साधने के लिए कहा।
एसएसपी ने इस मामले में एसएचओ मझोला को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। एसएचओ मझोला रुपेंद्र गौड ने बताया कि आरोपी प्रदीप, उसके बहनोई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और प्रदीप के मामा पर धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।