{"_id":"575902f14f1c1b6e409c58a5","slug":"gang-rape-and-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारी गई थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारी गई थी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के समाथल गांव के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को मौत के घाट उतारा गया था। पाकबड़ा पुलिस ने युवती के शादीशुदा प्रेमी मुशाहिद को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी ने कबूला है कि उसने अपने साथी आशाकार के साथ मिलकर युवती की हत्या की थी। मुंह और नाक दबाने से पहले दोनों ने उसके साथ बलात्कार भी किया था। उसने बताया कि युवती के गांव के एक अन्य युवक नाजिम से भी संबंध थे।
मना करने के बाद भी युवती उससे संबंध खत्म नहीं कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बुधवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पाकबड़ा थानाक्षेत्र के समाथल गांव के जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। युवती समाथल की रहने वाली थी। लाश के पास पुलिस को युवती का मोबाइल भी मिला था।
मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस युवती के शादीशुदा प्रेमी मुशाहिद पुत्र आबिद तक पहुंच गई थी। मुशाहिद पड़ोसी गांव नगला बलवीर का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और उसके लंबे समय से युवती से संबंध थे। उसने कबूला है कि घटना वाले दिन उसने युवती को मिलने के लिए जंगल में बुलाया। यहां उसके साथ नगला बलवीर निवासी उसका दोस्त आशकार पुत्र कल्लू भी मौजूद था। तब दोनों ने युवती को समझाया कि वह नाजिम से अपने संबंध खत्म कर दे। लेकिन युवती नाजिम से संबंध खत्म करने को तैयार नहीं थी। इसके बाद दोनों ने युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उन्होंने मुंह दबाकर हत्या कर दी और अपने अपने घर चले गए। इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी आशकार की तलाश की जा रही है।