फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gagan's old bridge will be demolished next month, tender issued

Moradabad News: अगले माह टूटेगा गागन का पुराना पुल, टेंडर जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Gagan's old bridge will be demolished next month, tender issued
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित गागन नदी पर बना पुराना पुल जून में तोड़ा जाएगा। सेतु निगम ने पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। पुराने पुल की जगह पहले से लंबा और चाैड़ा पुल बनेगा। तब तक एक ही पुल से दोनों ओर का ट्रैफिक गुजरेगा, इससे गागन तिराहे पर जाम की समस्या होगी और लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर आवागमन के लिए पुराने पुल से अभी कार और दो पहिया वाहनों का आवागमन हो रहा है। पुल टूटने पर नए गागन पुल पर भारी वाहनों के साथ हल्के वाहनों का दबाव बढ़ेगा। सेतु निगम ने एसपी यातायात से पुल तोड़ने के पहले अनुमति मांगी थी, लेकिन एसपी यातायात ने अभी इजाजत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि अभी पंडित नगला बाईपास पर आरओबी निर्माण के चलते भारी वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। इस रोड पर अगले माह डायवर्जन हट जाएगा। इसके बाद गागन पुल के लिए फोर्स तैनात की जाएगी। एक साथ दोनों पुलों पर फोर्स तैनात नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित गागन नदी पर बने पुराने पुल के निर्माण के लिए शासन से धन स्वीकृत हो गया था, लेकिन टेंडर की फाइल पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में काफी दिनों से अटकी पड़ी थी। इसी कारण पुल का निर्माण में बाधा आ रही थी। टेंडर की फाइल को स्वीकृति मिलने के बाद सेतु निगम ने शुक्रवार को टेंडर जारी कर दिया। यह टेंडर 20 दिन बाद खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने 29 मार्च को पुल के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी थी। सेतु निगम 18.40 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराएगा। पुराना पुल टूटने के बाद नए पुल पर दोनों तरफ के वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। इससे वाहन स्वामियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। कार्यदायी संस्था को पुल निर्माण करने में काफी समय लगेगा। इस कारण यहां कई माह तक फोर्स को तैनात करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed